108 Km की रेंज, जबरदस्त फीचर्स, Hero Photon स्कूटर में 1800 की पावर

Hero Electric Photon में एक वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं। सेफ्टी के लिए स्कूटर में फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

Hero Electric Photon

Hero Electric Photon

Hero Electric Photon: इलेक्ट्रिक स्कूटर हर घर की जरूरत बनता जा रहा है। नौकरीपेशा, छात्र हो या गृहिणी घर के आसपास आने-जाने के लिए ईवी स्कूटर पहली पसंद है। इसी कड़ी में बाजार में एक शानदार स्कूटर है Hero Electric Photon.

विज्ञापन

पांच घंटे में फुल चार्ज

यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 108 Km तक चलता है। इसकी टॉप स्पीड 45 Kmph की है। स्कूटर का कुल वजन 87 kg है, इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। यह स्कूटर पांच घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। स्कूटर में 1200 W की पावर मोटर है। यह स्कूटर 1800 W की मैक्सिमम पावर देता है।

विज्ञापन

Hero Electric Photon

Hero Electric Photon

विज्ञापन

एक वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन

Hero Electric Photon में एक वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं। बाजार में यह स्कूटर 1.1 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। सेफ्टी के लिए स्कूटर में फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसकें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। यह दोनों पहियों को कंट्रोल करने में मदद करता है।

टेलीस्कोपिक सस्पेंशन

Hero के इस स्कूटर में दो ड्राइव Power और Economy मिलते हैं। स्कूटर में पॉलीकार्बोनेट हेड लैंप दिए गए हैं। आरामदायक सफर के लिए स्कूटर में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिए गए हैं। स्कूटर में डिस्क ब्रेक का भी ऑप्शन है।

विज्ञापन

सीट हाइट 770 mm 

Hero Electric Photon में सभी एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसमें एंटी-थेफ्ट अलार्म मिलता है। बाजार में इसका मुकाबला TVS iQube से है। टीवीएस के इस स्कूटर में सिंगल चार्ज में 100 Km की ड्राइविंग रेंज मिलती है। यह स्कूटर 78 Kmph की टॉप स्पीड देता है। यह स्कूटर पांच घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। स्कूटर में 117 kg का वजन मिलता है। इसमें 3000 W की पावर मोटर मिलती है। इसकी सीट हाइट 770 mm की है। बाजार में यह स्कूटर 1.37 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ