Hero Electric Optima: दिग्गज टू व्हीलर निर्माता हीरो ने कुछ महीने पहले भारत में ऑप्टिमा सीएक्स 2.0 और 5.0 को अपडेटेड फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। यह एक लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो दो वेरिएंट में आता है। दोनों हाई-स्पीड (सीएक्स) मॉडल हैं। दोनों की टॉप स्पीड 45 किमी प्रति घंटा है। साथ ही रेंज के मामले में भी ऑप्टिमा इलेक्ट्रिक दमदार है। चलिए इसकी कीमत समेत खासियतों पर एक नजर डालते हैं…
Hero Electric Optima CX: खासियतें
हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज़ कंट्रोल, वॉक असिस्ट फंक्शन, रिवर्स मोड, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, एंटी-थेफ्ट अलार्म के साथ रिमोट लॉक, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और एक एलईडी हेडलाइट जैसी कई फीचर्स दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर लगे हैं। इसमें ड्रम ब्रेक सिस्टम है और यह 12-इंच अलॉय व्हील्स के साथ आता है।
Hero Electric Optima CX: मोटर, रेंज और स्पीड
ऑप्टिमा सीएक्स 550W BLDC हब मोटर द्वारा संचालित है, जो 1.2kW की पीक पावर जेनरेट करता है। इसे एक रिमूवेबल 51.2V, 30Ah लिथियम आयन बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है। बैटरी को 4 से 5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। जहां तक स्पीड की बात है तो दावा है कि यह 45 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड प्रदान करता है।
ये भी पढ़ेंः 48km रेंज और 45km/h की टॉप स्पीड के साथ Honda EM 1 Electric Scooter लॉन्च, 6 घंटे में होगा फुल चार्ज
अब, रेंज की बात करें तो कंपनी दावा करती है कि हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा के स्टैंडर्ड वेरिएंट सिंगल चार्ज में 82 KM की दूरी करने में सक्षम है। जबकि, सीएक्स ईआर वेरिएंट 140 KM की रेंज के साथ आता है।
Hero Electric Optima CX: क्या है कीमत?
ऑप्टिमा सीएक्स के सिंगल बैटरी सीएक्स वेरिएंट की कीमत 67,190 रुपये और डुअल बैटरी पैक सीएक्स ईआर (एक्सटेंडेड रेंज) वेरिएंट की कीमत 85,190 रुपये रखी गई है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली पोस्ट फेम II सब्सिडी हैं। अलग-अलग राज्यों में इसकी कीमतों में बदलाव हो सकती है।
बाजार में इनसे मुकाबला
हीरो ऑप्टिमा सीएक्स का मुकाबला बाउंस इनफिनिटी ई1, बीगॉस ए2 और एम्पीयर मैग्नस जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर से है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
19 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
21 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
22 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
23 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines