122 km की ड्राइविंग रेंज, 8 कलर ऑप्शन, ये है Hero का सस्ता Electric स्कूटर

Hero के इस ईवी स्कूटर में दो वेरिएंट आते हैं, इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। ये हाई स्पीड स्कूटर सड़क पर 48 Kmph की टॉप स्पीड देता है। इसमें यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और अलॉय व्हील मिलते हैं।

Hero Electric Optima CX

Hero Electric Optima CX

विज्ञापन

Hero Electric Optima CX details in hindi: यंगस्टर्स को इन दिनों इलेक्ट्रिक स्कूटर पसंद आ रहे हैं। बाजार में एक सस्ता ईवी स्कूटर है Hero Electric Optima CX. यह स्कूटर सिंगल बैटरी के साथ 82 Km और दो बैटरी के साथ 122 km की ड्राइविंग रेंज आसानी से निकाल लेता है। ये स्कूटर शुरुआती कीमत 83300 रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।

Hero Electric Optima CX में दो वेरिएंट आते हैं। यह हाई स्पीड स्कूटर है और जो सड़क पर 48 Kmph की टॉप स्पीड देता है। यह स्मार्ट स्कूटर 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है, इसमें 72.5 kg का वजन है, जिससे घर की महिलाएं और बुजुर्ग इसे सड़क पर आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। यह हाई पावर स्कूटर है, जिसमें 550 W की पावर मिलती है। इसमें यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और अलॉय व्हील मिलते हैं।

विज्ञापन

 

Hero Electric Optima CX में सेफ्टी के लिए दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक

Hero Electric Optima CX में सेफ्टी के लिए दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। टूटी सड़कों पर आरामदायक सफर के लिए स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर मिलता है। यह स्कूटर सिंगल पीस सीट के साथ आता है, जो कम्फर्ट राइड देती है। इसमें रियर व्यू मिरर और सिंपल हैंडलबार है।

 

विज्ञापन

डिजिटल टच स्क्रीन डिस्प्ले और ओडोमीटर जैसे स्मार्ट फीचर्स

Hero Electric Optima CX बाजार में अपने सेगमेंट में TVS X EV, LML Star, Gleev Motors Protos, Suzuki Burgman Electric और Honda PCX Electric से मुकाबला करता है। इसमें अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। इस स्कूटर के दोनों पहियों में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जो इसके दोनों टायरों से जुड़ा हुआ है और टायर को फिसलने के दौरान उसे कंट्रोल करता है। इसमें ओडोमीटर, डिजिटल टच स्क्रीन डिस्प्ले जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसके रियर सीट पर बैक रेस्ट दिया गया है, इसमें ज्यादा लेग स्पेस मिलता है। यह स्कूटर अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन में ऑफर किया जा रहा है।

Hero Electric Optima CX में मिलते हैं ये तगड़े फीचर्स

  • इस स्कूटर में ऑटोमैट्रिक ट्रांसमिशन मिलता है।
  • हीरो का ये दमदार स्कूटर 150 किलो तक वजन आसानी से लेकर चल सकता है।
  • स्कूटर पर बटन स्टार्ट का फीचर आता है।
  • स्कूटर में एलईडी हेडलाइट दी गई, जो इसके लुक्स को एन्हांस करता है।
  • स्कूटर में 12 इंच के टायर साइज दिए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ