हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hero का ये धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर, 122 km की रेंज और धाकड़ सेफ्टी फीचर्स

विज्ञापन
Hero Electric Optima CX electric scooter

Hero Electric Optima CX: टू व्हीलर मार्केट में कम कीमत के इलेक्ट्रिक स्कूटर की काफी डिमांड है। इस सेगमेंट में हीरो का स्टाइलिश स्कूटर है Electric Optima CX. यह स्कूटर दो बैटरी ऑप्शन के साथ आता है। इसमें City Speed (HX) और Comfort Speed (LX) दो वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं।

डबल बैटरी का ऑप्शन 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सिंगल बैटरी के साथ 82 Km और दो बैटरी के साथ 122 km की ड्राइविंग रेंज मिलती है। यह हाई स्पीड स्कूटर है और इसकी टॉप स्पीड 42 Kmph की है। Hero Electric Optima CX में कुल वजन 72.5 kg का है।

Hero Electric Optima CX electric scooter

विज्ञापन

5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है

Hero Electric Optima CX डैशिंग स्कूटर 4 से 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें 550 W की धाकड़ पावर है। इसमें 1,200 W की अधिकतम पावर जेनरेट होती है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 67,329 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।

रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर

इस दमदार स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर मिलता है। Hero Electric Optima CX में सेफ्टी के लिए दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इस जबरदस्त इलेक्ट्रिक स्कूटर में 8 कलर ऑप्शन ऑफर किए जाते हैं।

विज्ञापन

कम्बाइन्ड ब्रेकिंग सिस्टम

Hero Electric Optima CX का टॉप वेरिएंट 1.30 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। इस स्कूटर के दोनों पहियों में कम्बाइन्ड ब्रेकिंग सिस्टम है, जो टायर फिसलने के दौरान राइडर को स्कूटर को कंट्रोल करने में मदद करता है।  आरामदायक सफर के लिए इसमें सिंगल सीट दी गई है।

Hero Electric Optima CX electric scooter

विज्ञापन

140 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस

यह फास्ट स्पीड स्कूटर है, जो खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस देता है। स्कूटर में 140 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, जिससे यह संकरी जगहों से आसानी से निकल जाता है और कम जगह से इसे मोड़ना आसान है। इसमें ओडोमीटर, डिजिटल टच स्क्रीन डिस्प्ले मिलता है।

इनसे है मुकाबला 

बाजार में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS X EV, LML Star, Gleev Motors Protos, Suzuki Burgman Electric और Honda PCX Electric से मुकाबला करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola