Hero का ये धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर, 122 km की रेंज और धाकड़ सेफ्टी फीचर्स
Edited By Amit Kasana

Hero Electric Optima CX electric scooter
Edited By Amit Kasana

Hero Electric Optima CX electric scooter
Hero Electric Optima CX: टू व्हीलर मार्केट में कम कीमत के इलेक्ट्रिक स्कूटर की काफी डिमांड है। इस सेगमेंट में हीरो का स्टाइलिश स्कूटर है Electric Optima CX. यह स्कूटर दो बैटरी ऑप्शन के साथ आता है। इसमें City Speed (HX) और Comfort Speed (LX) दो वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सिंगल बैटरी के साथ 82 Km और दो बैटरी के साथ 122 km की ड्राइविंग रेंज मिलती है। यह हाई स्पीड स्कूटर है और इसकी टॉप स्पीड 42 Kmph की है। Hero Electric Optima CX में कुल वजन 72.5 kg का है।

Hero Electric Optima CX electric scooter
Hero Electric Optima CX डैशिंग स्कूटर 4 से 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें 550 W की धाकड़ पावर है। इसमें 1,200 W की अधिकतम पावर जेनरेट होती है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 67,329 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।
इस दमदार स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर मिलता है। Hero Electric Optima CX में सेफ्टी के लिए दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इस जबरदस्त इलेक्ट्रिक स्कूटर में 8 कलर ऑप्शन ऑफर किए जाते हैं।
Hero Electric Optima CX का टॉप वेरिएंट 1.30 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। इस स्कूटर के दोनों पहियों में कम्बाइन्ड ब्रेकिंग सिस्टम है, जो टायर फिसलने के दौरान राइडर को स्कूटर को कंट्रोल करने में मदद करता है। आरामदायक सफर के लिए इसमें सिंगल सीट दी गई है।

Hero Electric Optima CX electric scooter
यह फास्ट स्पीड स्कूटर है, जो खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस देता है। स्कूटर में 140 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, जिससे यह संकरी जगहों से आसानी से निकल जाता है और कम जगह से इसे मोड़ना आसान है। इसमें ओडोमीटर, डिजिटल टच स्क्रीन डिस्प्ले मिलता है।
बाजार में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS X EV, LML Star, Gleev Motors Protos, Suzuki Burgman Electric और Honda PCX Electric से मुकाबला करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: