आरामदायक सफर और सेफ्टी में बेस्ट है Hero का Electric NYX HX स्कूटर, जानें कीमत 

Hero Electric NYX HX

Hero Electric NYX HX

विज्ञापन

Hero Scooters: हीराे अपने स्कूटरों में हाई माइलेज और किफायती कीमत के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में बाजार में कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटर है Hero Electric NYX HX. धांसू लुक्स के साथ यह स्कूटर 42 kmph की टॉप स्पीड देता है।

फ्रंट और रियर दोनों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं

Hero Electric NYX HX के बाजार में एक वेरिएंट और 2 कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 600 W पावर की मोटर दी जाती है। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इसके फ्रंट और रियर दोनों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। यह शुरूआती कीमत 86,490  हजार रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Hero Electric NYX HX

Hero Electric NYX HX

आरामदायक सफर के लिए टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल शॉक एब्जॉर्बर 

Hero Electric NYX HX में 51.2 V और 30 Ah का डबल बैटरी पैक है जो इसे जबरदस्त पावर देता है। स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने में 165 km तक चलता है। आरामदायक सफर के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में स्विंगआर्म-लिंक्ड डुअल शॉक एब्जॉर्बर है। इसमें 10 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।

ड्यूल स्प्लिट सीट्स है जो राइडर को लंबी दूरी में आराम प्रदान करती

स्कूटर में ड्यूल स्प्लिट सीट्स है जो राइडर को लंबी दूरी में आराम प्रदान करती हैं। इसमें बड़ा फ्लोरबोर्ड है जिसमें पर्याप्त सामान रखने की क्षमता है। बाजार में इसका 48V/28Ah बैटरी पैक का भी ऑप्शन है। इसमें ब्लैक और सिल्वर दो कलर ऑप्शन मिलते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ