Hero Electric NYX: इलेक्ट्रिक स्कूटर में हाई ड्राइविंग रेंज स्कूटर काफी पसंद किए जाते हैं। इस सेगमेंट में हीरो का एक दमदार स्कूटर है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 130 km तक चलता है। इसमें 600 की मोटर पावर मिलती है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Hero Electric NYX इलेक्ट्रिक स्कूटर की। यह स्कूटर फिलहाल बाजार में दो वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन में आता है।
42 km/hr की टॉप स्पीड
हीरो के इस स्कूटर में आरामदायक स्प्लिट सीट सेटअप दिय गया है। Hero Electric NYX शुरुआती कीमत 73590 हजार रुपये में आता है। यह स्टाइलिश स्कूटर 42 km/hr की टॉप स्पीड देता है। इसमें पीछे की सीट को हटा सकते हैं, जिसे सामान ले जाने के लिए यूज किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिए गए हैं। Hero Electric NYX में 30 Ah लिथियम बैटरी दी गई है।
Hero Electric NYX
रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम
Hero Electric NYX में रिमूवेबल बैटरी और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, जो राइडर को अधिक कंट्रोल प्रदान करता है। स्कूटर में एलईडी हेडलाइट, यूएसबी पोर्ट और एक एप्रन-माउंटेड स्टोरेज कम्पार्टमेंट जैसे जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं। स्कूटर का वजन कुल 87 kg है। स्कूटर का टॉप मॉडल बाजार में 86540 हजार रुपये में ऑफर किया जाता है।
लंबा व्हीलबेस और फ़्लोर बोर्ड स्पेस
स्कूटर में 4 से 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें सेफ्टी के लिए आगे और पीछे के पहिए में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इस न्यू जेनरेशन स्कूटर में लंबे व्हीलबेस के साथ पर्याप्त फ़्लोर बोर्ड स्पेस दिया गया है, जो इसके लुक को बढ़ाते हैं। Hero Electric Nyx में 250 W की BLDC हब मोटर मिलती है, जो इसे हाई परफॉमेंस स्कूटर बनाता है। इसमें Underneath बॉक्सी बॉडी और सिंपल अंडरबोन चेसिस मिलती है।
10-इंच के अट्रैक्टिव अलॉय व्हील
हीरो के इस पावरफुल स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रोक और रियर में ट्वीन शॉक सस्पेंशन मिलता है। इसमें 10-इंच के अट्रैक्टिव अलॉय व्हील दिए गए हैं। स्कूटर में कंबांइड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, जो टायर को फिसलने या हादसों के समय दोनों टायरों को कंट्रोल करने में मदद करता है। Hero Electric Nyx बाजार में Okinawa Dual 100 को टक्कर देता है। Okinawa Dual हाई स्पीड स्कूटर है। इसके फ्रंट में लगेज रैक मिलता है। स्कूटर में 3.12 kWh का बैटरी पैक मिलता है। एक बार फुल चार्ज होने पर यक स्कूटर 149 km की ड्राइविंग रेंज देता है। यह स्कूटर पांच घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें 60 kmph की टॉप स्पीड मिलती है।
संबंधित खबरें
कम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
27 mins agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 hr agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
18 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
19 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
21 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
22 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines