हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hero Electric ने लॉन्च किए अपने 3 धांसू EV Scooter, जानें कीमत

विज्ञापन
hero electric Optima CX

Hero Electric: Hero Electric ने बुधवार को अपने तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर Optima CX5.0, Optima CX2.0 and NYX लॉन्च किया है। ये धांसू Scooter इंडियन मार्केट में शुरुआती कीमत 85000 रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध हैं।

स्कूटर 89km की रेंज देगा

Hero Electric ने अपने इन नए इलेक्ट्रिक स्कूटरों को किफायती कीमत, दमदार बैटरी पैक और लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ बाजार में पेश किया है। कंपनी के मुताबिक Optima CX2.0 में 1.9kW की मोटर दी जा रही है। जो 2kWh बैटरी पैक के साथ स्कूटर को करीब 89km की रेंज देगी। इस स्कूटर में 48kmph की टॉप स्पीड है।

विज्ञापन

और पढ़िए –आ गया दो बैटरी वाला स्कूटर, एक खत्म तो दूसरी से चलाओ, एक बार फुल चार्ज में 180 Km तक रेंज, जानें कीमत

hero electric Optima CX

विज्ञापन

 

48kmph है टॉप स्पीड 

कंपनी अपने Optima CX5.0 में 1.9kW की मोटर दे रही है। इसमें 3kWh का बैटरी पैक है। जो एक बार फुल चार्ज होने में कुल करीब 113km तक चलता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 48kmph है। कंपनी ने अपने नए स्कूटरों को नेक्स्ट जेनरेशन बनाया है। यह स्कूटर फुल चार्ज होने में करीब 3 घंटे तक का समय लेगा।

सेफ्टी फीचर्स दमदार और आकर्ष कलर ऑप्शन 

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो कंपनी के नए स्कूटर में बैटरी सुरक्षा अलार्म, ड्राइव मोड लॉक, रिवर्स रोल प्रोटेक्शन, साइड स्टैंड सेंसर दिए जा रहे हैं। नए स्कूटर डार्क मैट ब्लू, मैट मैरून, चारकोल ब्लैक, पर्ल व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – टेक – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola