Hero Electric Scooters: सभी ऑटो कंपनियां मार्केट में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक वाहन पेश कर रही है। सभी का मकसद ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करके अपनी गाड़ियों की बिक्री को बढ़ाना और अधिक से अधिक से मुनाफा कमाना है। इसकी कड़ी में बड़ी ऑटो कंपनियों में शुमार हीरो इलेक्ट्रिक ने तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटरों की घोषणा की है। इन तीनों स्कूटर में एक ऑप्टिमा CX2.0 है, जो सिंगल बैटरी से लैस है। जबकि ऑप्टिमा CX5.0 और NYX में दो बैटरी हैं।
और पढ़िए – कवर्ड बैटरी पैक, महज 3 घंटे में फुल चार्ज, 130 km की ड्राइविंग रेंज देती है यह EV Bike, जानें कीमत
3 घंटे में बैटरी होगी फुल
कंपनी ने अपने इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों को शानदार डिजाइन के साथ पेश किया है। इसमें नई तकनीक वाली एलईडी लाइट्स और डीआरएल देखने को मिलती है। सिंगल बैटरी से लैस CX2.0 को लेकर दावा किया गया है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 89 किमी तक की दूरी तय करने में सक्षम है।
दूसरी ओर, दो-दो बैटरी के आने वाली CX5.0 और NYX को लेकर दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 113 किलोमीटर चल सकती है। हीरो इलेक्ट्रिक का कहना है कि बैटरी को 3 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः Dashing लुक्स और 652 cc का पावरफुल इंजन, जानें इंडिया में कब लॉन्च होगी यह Cruiser bike
नए Hero Electric Scooters की क्या है कीमत?
CX2.0 मैट ब्लू और ब्लैक कलर स्कीम में उपलब्ध होगा, जबकि CX5.0 मैट ब्लू और मैट मैरून कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। वहीं, NYX केवल ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। कीमत की बात करें तो नए हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 85,000 रुपये से शुरू होती है जो 1.3 लाख रुपये तक जाती है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Hyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 hr agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
21 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
23 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines