---विज्ञापन---

महज 59640 रुपये में मिल रहा Hero का EV Scooter

Hero Electric Flash यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 85 km तक चलता है। इसमें LED DRLs और हेडलाइट दिए गए हैं।

Hero Electric Flash: टू व्हीलर बाजार में कम कीमत वाले ईवी स्कूटर अधिक डिमांड पर हैं। युवाओं को ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहिए जो सिंगल चार्ज पर हाई ड्राइविंग रेंज दे। इसी सेगमेंट में हीरो का एक लो स्पीड स्कूटर है। यह एक बार में फुल चार्ज होने पर 85 km तक चलता है। इसमें बड़े टायर साइज मिलते हैं। हम बात कर रहे हैं Hero Electric Flash की।

आरामदायक सफर के लिए हैवी सस्पेंशन

Electric Flash में 250 पावर की मोटर मिलती है, जो इसे जानदार पावर देती है। स्कूटर में बड़ा हैंडल बार और डिजिटल इंफोटेनमेंट पैनल दिया गया है, जिससे इसका लुक्स एन्हांस होता है। स्कूटर के फ्रंट टायर में टेलिस्कोपिक फ्रोक और रियर टायर में ट्वीन शॉक्स सस्पेंशन दिए गए हैं, इन पावरफुल सस्पेंशन से गड्ढों पर राइडर को अधिक झटके नहीं लगते हैं।

---विज्ञापन---

 

Hero Electric Flash

Hero Electric Flash

दो कलर ऑप्शन अवेलेबल

यह स्कूटर बाजार में TVS XL100 और Bajaj CT100 से मुकाबला करता है। फिलहाल कंपनी इसमें एक वेरिएंट ही ऑफर कर रही है। बाजार में यह स्कूटर 59640 हजार रुपये में मिल रहा है। इस स्कूटर में दो कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। यह सड़क पर 25 km/hr की टॉप स्पीड देता है। Hero Electric Flash पांच घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इस स्मार्ट स्कूटर में LED DRLs और हेडलाइट दिए गए हैं। स्कूटर में सेफ्टी के लिए फ्रंट और रियर पहियों पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। हीरो के इस स्कूटर में 16-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

89 kmpl की हाई माइलेज

यह स्कूटर बजाज की एंट्री लेवल बाइक Bajaj CT100 को टक्कर देता है। बाजार में मौजूद पुरानी बजाज सीटी 100 में प्लेटिना की तरह 99.3 cc का सिंगल सिलेंडर इंजन है। यह इंजन 7.7 bhp की पावर देता है। इससे 8.34 Nm का टॉर्क निकलता है। इसमें 4 गियरबॉक्स हैं जो इसे हाई स्पीड प्रदान करते हैं। यह बाइक 89.5 kmpl की हाई माइलेज देती है। बाइक में तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह बाइक दमदार सस्पेंशन के साथ आती है।

First published on: Oct 19, 2023 04:42 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola