हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Hero Electric Atria LX: सिर्फ 10,000 रुपये की डाउन पेमेंट पर लाएं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स

विज्ञापन

Hero Electric Atria LX: हीरो के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो ये किफायती होने के साथ साथ अपनी दमदार रेंज के लिए भी जाने जाते है। आज की खबर में हम आपको Easy Installments पर इनको खरीदने का प्लान बताने जा रहे हैं। Hero Electric के स्कूटर को आप सिर्फ 10 हजार रुपये का डाउनपेमेंट करके घर ला सकते हैं। हीरो कंपनी के दो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स Atria LX और Hero Electric Flash लोगो के बीच काफी लोकप्रिय है। और ये दोनो ही मॉडल कई शानदार फीचर्स के साथ बाजार में आते है। आइए आपको इन मॉडल्स के फीचर्स के साथ साथ फाइनेंस, ईएमआई और डाउन पेमेंट के बारे में पूरी जानकारी देते है…

Hero Electric Atria LX: Price

Hero इलेक्ट्रिक स्कूटर के Hero Electric Atria LX मॉडल की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 71,690 रुपये है, जो कि एक एक्स-शोरूम प्राइस है। हीरो का ये दमदार स्कूटर 25 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 85 किमी की रेंज देता है। तो इसका दूसरा Hero Electric Flash भी 25 किमी प्रति घंटे की स्पीड के साथ आता है और एक बार चार्ज करने पर 85 किमी चलता है। इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 59,640 रुपये है।

Hero Electric Atria LX मॉडल को केवल 10,000 रुपये का डाउन पेमेंट करके प्राप्त कर सकते हैं, यह एक बहुत ही सरल प्रक्रिया है। डाउन पेमेंट पर आपको 8% की ब्याज दर पर 2 साल के लिए 61,690 रुपये का लोन मिलेगा। जिसके बाद आपको हर महीने ईएमआई के रुप में 2,790 रुपये चुकाने होंगे।

Hero Electric Flash इलेक्ट्रिक स्कूटर को अगर फाइनेंस करते हैं, तो 10,000 रुपये की डाउनपेमेंट देकर आपको 2 साल के समय के लिए 49,640 रुपये का लोन मिलेगा। यह लोन आपको 8 फीसदी की ब्याज दर से दिया जाएगा। इसके बाद आपको 24 महीनों के लिए 2,245 रुपये की ईएमआई देनी होगी।

(http://www.tntechoracle.com/)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें