हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Hero के इस स्कूटर में मिलता है प्रीमियम लुक, 50 kmph की है माइलेज, जानें कीमत और फीचर्स

विज्ञापन
Hero Destini 125 Xtec

Hero Scooters: हीरो अपने स्कूटर में हमेशा नया डिजाइन और दमदार इंजन देता है। इसी कड़ी में कंपनी का एक मिड सेगमेंट धांसू स्कूटर है Hero Destini 125 Xtec. यह सिंगल सिलेंडर स्कूटर CVT गियरबॉक्स के साथ आता है। यह स्कूटर दमदार 9 bhp की पावर और 7,000 rpm जेनरेट करता है।

स्कूटर में रियरव्यू मिरर और हैंडलबार काउल

यह स्कूटर शुरूआती कीमत 85,882 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसके तीन वेरिएंट और सात कलर मिलते हैं। इसका टॉप वेरिएंट 100847 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। सेफ्टी के लिए इसके फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। स्कूटर में रियरव्यू मिरर और हैंडलबार काउल दिया गया है।

5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है

Destini 125 Xtec में कुल वजन 114 kg है इसमें 5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसमें LED हेडलाइट के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है। इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इनकमिंग कॉल, मिस्ड कॉल अलर्ट, USB चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें क्रोम हाइलाइट्स और बैकरेस्ट दिया गया है।

विज्ञापन

फ्रंट में टेलिस्कोपिक हाइड्रोलिक सस्पेंशन

इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर और रियर में स्प्रिंग-लोडेड हाइड्रोलिक डैम्पर है। जो खराब रास्तों पर राइडर को झटके नहीं लगने देते। यह स्कूटर बाजार में मौजूद TVS Jupiter 125, Yamaha Fascino 125, और Suzuki Access 125 से मुकाबला करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola