Destini 125 vs Access 125: हीरो मोटोकॉर्प ने भी हाल ही में अपना नया Destini 125 स्कूटर को लॉन्च किया गया है। इस नए स्कूटर में डिजाइन से लेकर नए फीचर्स को शामिल किया है। इस स्कूटर का सीधा मुकाबला Suzuki Access 125 से है। ये दोनों ही स्कूटर 125cc इंजन से लैस हैं। सुजुकी एक्सेस 125 अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। जबकि डेस्टिनी को अब तक बहुत बड़ी सफलता नहीं मिली है। लेकिन कंपनी उम्मीद है कि नया डेस्टिनी 125 ग्राहकों को काफी पसंद आएगा। आइये जानते हैं Suzuki Access 125 और Hero Destini 125 में से कौन सा स्कूटर आपके लिए बेहतर रहेगा।
Destini 125 vs Access 125: कीमत
हीरो मोटोकॉर्प ने Destini 125 में तीन वेरिएंट्स मिलते हैं और इसकी एक्स शोरूम कीमत 80450 रुपये से लेकर 90300 रुपये तक जाती है। इसके अलावा Suzuki Access 125 की एक्स शोरूम कीमत 80700 रुपये से लेकर 91800 रुपये तक जाती है।
Destini 125 vs Access 125: इंजन और पावर
हीरो मोटोकॉर्प के नए Destini 125 में 124.6 cc का Fi तकनीक वाला सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन लगा है जो 9 bhp की पावर और 10.4Nm का टॉर्क मिलता है। इसमें CCVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। कंपनी के मुताबिक एक लीटर पेट्रोल में यह स्कूटर 59 km की माइलेज दे सकता है।वहीं, सुजुकी Access 125 में 124cc इंजन दिया है हो 8.7 PS की पावर और 10 4Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
Destini 125 vs Access 125: डिजाइन और फीचर्स
Hero Destini 125 फेसलिफ्ट का डिजाइन अब काफी बेहतर और फ्रेश नजर आता है। इसमें 190mm फ्रंट डिस्क ब्रेक, साइड स्टैंड इंजन कटऑफ की सुविधा मिलती है। इसके अलावा स्कूटर में 12 इंच व्हील्स,
डिजिटल स्पीडोमीटर, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, डिस्टेंस टू एंपटी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, सीट बैकरेस्ट, लंबी सीट, i3s तकनीक, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और 19 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
वहीं Suzuki Access 125 में ड्रम और डिस्क ब्रेक का ऑप्शन मिलता है। इसमें 12 के टायर लगे हैं। इसमें डिजिटल कंसोल, इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच, 21.8 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज, सेंट्रल लॉक सिस्टम और यूएसबी सॉकेट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कौन सा स्कूटर है बेहतर
दोनों ही स्कूटर बेहतर हैं, लेकिन सुजुकी एक्सेस 125 अपने भरोसेमंद इंजन और सॉलिड बिल्ड क्वालिटी की वजह से क्लियर विनर बनता है। इस स्कूटर की परफॉरमेंस हर मौसम में बढ़िया रहती है। जबकि हीरो डेस्टिनी 125 स्कूटर लगातार संघर्ष कर रहा है। वहीं हीरो मोटोकॉर्प के इंजन परफॉरमेंस के मामले में दमदार नहीं होते।
यह भी पढ़ें: Mahindra Thar Roxx हुई 60000 रुपये महंगी, जानें बेस वेरिएंट पर कितना पड़ा फर्क
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
4 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
7 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
8 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
9 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines