Hero Destini 125: टू व्हीलर मार्केट में 125 सीसी इंजन स्कूटर काफी पसंद किए जाते हैं। इसी सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प का एक धांसू स्कूटर है Destini 125. इस स्कूटर में अट्रैक्टिव कलर के साथ 50 kmpl की हाई माइलेज मिलती है।
10 इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील
Hero का यह धाकड़ स्कूटर 124.6cc पेट्रोल इंजन के साथ मिलता है। Hero Destini 125 में 10 इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील मिलते हैं। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 71608 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।
फ्रंट और रियर पहियों में ड्रम ब्रेक
यह स्कूटर सड़क पर 9.1 PS की पावर और 10.4 Nm का पीक टॉर्क देता है। स्कूटर का वजन 114 kg है, इसे संकरी जगहों में मोड़ना और निकालना आसान है। सेफ्टी के लिए इसके फ्रंट और रियर पहियों में ड्रम ब्रेक मिलते हैं।
Hero Destini 125
5 लीटर का फ्यूल टैंक
Hero Destini 125 में का टॉप मॉडल 85738 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। फिलहाल इसमें 3 वेरिएंट हैं और कंपनी 7 कलर ऑप्शन मिलते हैं। इस स्कूटर में 5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। पूरी फैमिली को ध्यान में रखकर स्कूटर की सीट को बड़ा और चौड़ा बनाया गया है।
ईंधन की बचत करता है
इस पावरफुल स्कूटर में i3S (आइडल स्टॉप एंड स्टार्ट सिस्टम) तकनीक मिलती है, जो ट्रैफिक में निष्क्रिय होने पर इंजन को ऑटोमैटिक रूप से बंद करके ईंधन की बचत करती है। स्कूटर 7000 rpm की पावर देता है। इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ट्रिप मीटर का फीचर है।
फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क सस्पेंशन
Hero Destini 125 में आरामदायक राइड के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर में मोनोशॉक सेटअप दिया गया है। इसमें ओडोमीटर, सर्विस अलर्ट , साइड-स्टैंड अलर्ट और एक्सटेक वेरिएंट कॉल और एसएमएस अलर्ट के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स हैं।
Hero Destini 125
यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और अंडरसीट स्टोरेज मिलेगा
स्कूटर में में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, अंडरसीट स्टोरेज और स्टाइलिश ग्राफिक्स मिलते हैं। यह सिंगल सिलेंडर इंजन है और यह स्कूटर Honda Activa 125, Suzuki Access 125, TVS Jupiter 125 और Yamaha Fascino 125 से मुकाबला करती है।
2480 रुपये प्रतिमाह की किस्त देनी होगी
इस स्कूटर को 9000 रुपये डाउन पेमेंट देकर भी खरीद सकते हैं। इस लोन स्कीम में लोगों को 9.7 फीसदी ब्याजदर के साथ तीन साल तक 2,480 रुपये प्रतिमाह की किस्त देनी होगी। बता दें डाउन पेमेंट में बदलाव कर प्रतिमाह किस्त को तय कर सकते हैं। लोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए आपको नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा।
संबंधित खबरें
कम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
28 mins agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 hr agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
18 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
19 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
21 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
22 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines