बाइक पर करना है लॉन्ग ट्रिप, रखें इन बातों का ख्याल, नहीं होगी सफर में कोई परेशानी
Edited By Amit Kasana

long bike trip
Edited By Amit Kasana

long bike trip
Bike Trip: गर्मियां बढ़ने पर लोग टू व्हीलर पर पहाड़ों या फिर अन्य अपनी किसी पसंदीदा जगह पर लॉन्ग ट्रिप पर जाते हैं। ऐसे में जब हमारी बाइक या स्कूटर लंबी दूरी का सफर तय करता है तो हमें उसकी सामान्य दिनों से कुछ एक्ट्रा केयर भी करनी होगी। आइए आपको बताते हैं कि आप किसी तरह कुछ बातों का ध्यान रखकर अपनी यात्रा को टेंशन फ्री बना सकते हैं।
टू व्हीलर मे इंजन ऑयल मेन होता है। लॉन्ग ट्रिप पर जाने से पहले हमें अपनी बाइक या स्कूटर का इंजन ऑयल जरूर चेक कर लेना चाहिए। काला हो रहा इंजन ऑयल हमें तुरंत बदल लेना चाहिए। टू व्हीलर के टायर और उसमें एयर का प्रेशर चेक करें।
लंबे सफर पर जाने से पहले टू व्हीलर के ब्रेक मैकेनिक से चेक करवाएं। ब्रेक के पैड घीसे हुए हों तो उसे तुरंत बदलवा लें। इसके अलावा बाइक का फ्यूल फिल्टर और एयर फिल्टर की भी जांच करनी चाहिए। इनकी गड़बड़ी से बाइक के पार्ट्स धीरे-धीरे खराब होते हैं।
लंबे रास्तों पर जाते हुए फ्यूल टैंक पूरा भरवा लें। रास्ते में कहां तेल भरवाना है इसका प्लान करें। ट्यूब वालों टायरों के लिए एक्ट्रा ट्यूब साथ ले जा सकते हैं। पंचर का सामान रखने की जगह हो तो उसे भी ले जाएं। लंबे सफर पर ब्रेक जरूर लें। इससे टू व्हीलर के इंजन को ठंडा होने का समय मिलेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: