Harley-Davidson: हार्ले डेविडसन, नाम आते ही हमारे दिमाग में एक ऐसी बाइक की छवि तैयार होती है जो दिखे में क्रूजर बाइक की तरह होगी, जिसमें किसी रेसर बाइक की तरह स्पीड और इंजन पावर होगा। अब कंपनी आगामी india bike week 2023 में नया धमाका करने वाली है। दरअसल, इंडिया में कंपनी अपनी सबसे सस्ती बाइक Harley-Davidson X440 का नया अपडेटेड वर्जन पेश करने वाली है। यह पुरानी बाइक से मॉडिफाइड वर्जन होगा। जिसे खास इंडिया बाइक वीक के लिए ही तैयार किया गया है। बता दें यह बाइक वीक गोवा में आगामी 8 और 9 दिसंबर का होगा।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें india bike week 2023 का trailer
बेस मॉडल 2.39 लाख में आता है
फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई बाइक के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन मीडिया में यह जानकारी आने के बाद बाइक लवर्स की धड़कनें बढ़ गई हैं। वह अपनी इस सपनों की बाइक Harley-Davidson X440 scrambler की एक झलक पाना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी इसके केवल लुक्स में थोड़ा बदलाव कर सकती है। इसके पावरट्रेन में कोई नया चेंज नहीं होगा। लोगों के लिए फ्यूल टैंक पर ग्राफिक्स और नए कलर अवेलेबल होंगे। बाजार में मौजूद Harley-Davidson X440 का बेस मॉडल 2.39 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है।
27 BHP की पावर और 38 Nm का पीक टॉर्क
Harley-Davidson X440 में लॉन्ग रूट राइड के लिए 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसमें 27 BHP की पावर और 38 Nm का पीक टॉर्क जनरेट होता है। बाइक का टॉप मॉडल 2.79 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। बाजार में इसकी Royal Enfield की मोटरसाइकिलों से टक्कर होती है। इसके अलावा एक और बाइक इंडिया बाइक वीक में पेश होने वाली है जिसका राइडर लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस बाइक का नाम है। Aprilia RS 457.
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Aprilia RS 457
43.5Nm के टॉर्क पर 6700 rpm
Aprilia RS457 की सीट हाइट 800 mm की है। इसमें 17 इंच के बड़े टायर मिलेंगे। इस रेसर बाइक में 457cc का पावरफुल इंजन मिलेगा। Aprilia RS457 सड़क पर 46.7PS की पावर पर 9400 rpm और 43.5Nm के टॉर्क पर 6700 rpm जनरेट करती है। अनुमान है यह बाइक 4.25 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। यहां आपको बता दें कि India Bike Week वागाटोर, गोवा में हो रहा है। IBW की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप 2499 रुपये में एक दिन का पास या 2999 रुपये में वीकेंड पास खरीद सकते हैं।
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
3 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines