Harley-Davidson X 440: हार्ले-डेविडसन की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल Harley-Davidson X 440 जल्द ही भारत में पेश होने वाली है। खास बात यह है कि यह कंपनी की पहली मेड इन इंडिया बाइक है। जिसे उसने हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर तैयार किया है।
लॉन्ग रूट हाई परफॉमेंस बाइक है
इस जानदार बाइक में 440 cc का धाकड़ इंजन मिलेगा। यह सिंगल-सिलेंडर इंजन होगा जो सड़क पर दमदार 35 bhp की पावर देगा। यह कंपनी की लॉन्ग रूट हाई परफॉमेंस बाइक है जिसे सिटी की स्मूथ सड़कों के साथ खराब रास्तों के लिए खास मोडिफाई और कम्फर्ट डिजाइन किया गया है।
फाइल फोटो
सिंगल सीट क्रूजर बाइक
कंपनी ने Harley-Davidson X 440 की बुकिंग शुरू हो गई है। कंपनी 25 हजार रुपये के टोकन अमाउंट पर ऑनलाइन और डीलरशिप पर इसकी बुकिंग ले रही है। हालांकि इसकी कीमत पर से अभी पर्दा नहीं हटाया है। हार्ले की यह क्रूजर बाइक है जिसे हीरो के साथ मिलकर खास इंडियन राइडर के हिसाब से बनाया गया है। इसमें सिंगल सीट है जो राइडर को आरामदायक सफर का अहसास देती है।
हार्ले की सबसे सस्ती बाइक होगी
सोशल मीडिया पर इस धांसू बाइक की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। Harley-Davidson X 440 रेट्रो लुक बाइक है। जिसका युवाओं में काफी क्रेज रहता है। यह मोटरसराइकिल माइलेज बाइक से कुछ महंगी होती हैं। अनुमान है कि यह नई बाइक की शुरुआती कीमत 2.5 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलेगी। बाजार में यह बाइक Royal Enfield को टक्कर देगी।
18 इंच के डैशिंग अलॉय व्हील मिलेंगे
बाइक में 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। बाइक में सभी एडवांस व सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके फ्रंट में 18 इंच और रियर में 17 इंच का टायर दिया गया है, जो इसके लुक को किसी हॉलीवुड फिल्म में दिखने वाली बाइक जैसा बनाता है।
सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक ओर डुअल-चैनल ABS
इसमें मिड-सेट फुटपेग, फ्लैट हैंडलबार, डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर, एलसीडी हैडलाइट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बाइक में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक, डुअल-चैनल ABS दिया गया है। डुअल एबीएस तेज रफ्तार में अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक को फिसलने से पहले राइडर को उसे संभालने का समय देती है। यह दोनों पहियों पर राइडर को अधिक कंट्रोल देता है।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
7 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
10 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
14 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines