Harley-Davidson X 440 VS Royal Enfield Classic 350: Harley ने इंडियन मार्केट में अपनी सबसे सस्ती बाइक Harley-Davidson X 440 हाल ही में लॉन्च की है। इसके बाद बाइक लवर्स इसके और Royal Enfield 350 मोटरसाइकिल के बीच कन्फ्यूजन हो गए हैं। आइए आपको इन दाेनों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
Harley-Davidson X 440
बेस वैरिएंट में स्पॉक रिम मिलेंगे
बाइक में सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 6,000 rpm देता है। इसमें 43 मिमी यूएसडी फोर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन मिलता है। बाइक शुरुआती कीमत 2.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। बाइक में 440cc का पेट्रोल इंजन है। यह इंजन सड़क पर 27 hp की पावर और 38 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स है। Harley-Davidson X 440 के बेस वैरिएंट में स्पॉक रिम दिए गए हैं। वहीं, टॉप वैरिएंट में TFT डैश, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे।
फाइल फोटो
बाइक में डिस्क ब्रेक के साथ डुअल एबीएस सिस्टम
बाइक में डिस्क ब्रेक के साथ डुअल एबीएस सिस्टम है। बाइक का कुल वजन 190.5 kg का है। इसमें 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। Harley-Davidson X 440 में 18 और 17 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। इसमें तीन वैरिएंट Denim, Vivid और S ऑफर किए गए हैं। इसमें मिड-सेट फुटपेग, फ्लैट हैंडलबार, डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर, एलसीडी हैडलाइट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Royal Enfield Classic 350
बाइक में सिंगल सिलेंडर दमदार इंजन
बाइक में एक डिजिटल इंसर्ट मिलता है जिसमें ट्रिपमीटर, फ्यूल लेवल, क्लॉक, ओडोमीटर और इको इंडिकेटर हैं। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसका कुल वजन 195 kg है। Royal Enfield Classic 350 में 349cc सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। बाइक में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन पॉड और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स हैं।
फाइल फोटो
सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल
Royal Enfield Classic 350 बाजार में शुरुआती कीमत 1.93 लाख रुपये से 2.25 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें ट्यूबलेस टायर है और इसमें एनालॉग स्पीडोमीटर और टेल-टेल लाइट्स के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है। यह बाइक 6,100 rpm देती है। बाइक 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क देती है।
बाइक 41 kmpl की हाई माइलेज देती है। सेफ्टी के लिए इस बाइक के दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है। बाइक में सिंगल अलॉय व्हील और डुअल-चैनल एबीएस का ऑप्शन है।
संबंधित खबरें
Hyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
39 mins agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
20 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
22 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines