Harley-Davidson X 440: युवाओं को एक बाइक में क्या चाहिए? शायद आपका जवाब होगा स्टाइलिश डिजाइन, अट्रैक्टिव कलर, दमदार इंजन और किफायती कीमत। हीरो और हार्ले ने मिलकर लोगों का यह सपना पूरा कर दिखाया है। हाल ही में Harley-Davidson X 440 को लॉन्च किया गया है।
Harley-Davidson X 440 में जानदार 440cc का पेट्रोल इंजन
Harley-Davidson X 440 में जानदार 440cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 27 hp की पावर और 38 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन दिया गया है। यह दमदार बाइक 6,000 rpm देती है। बाइक शुरुआती कीमत 2.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलती है। इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 2.69 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है।
फाइल फोटो
Harley-Davidson X 440 का इंजन एक स्टील ट्रेलिस फ्रेम में है
बाइक में मिड-सेट फुटपेग, फ्लैट हैंडलबार, डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर, एलसीडी हैडलाइट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल के बेस वैरिएंट में स्पॉक रिम दिए गए हैं। Harley-Davidson X 440 का इंजन एक स्टील ट्रेलिस फ्रेम में है जो 43 मिमी यूएसडी फोर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन के साथ मिलता है। यह सस्पेंशन राइडर को खराब रास्ते पर झटके नहीं लगने देता।
Harley-Davidson X 440 के टॉप वैरिएंट में TFT डैश
Harley-Davidson X 440 के टॉप वैरिएंट में TFT डैश, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। बाइक में डिस्क ब्रेक के साथ डुअल एबीएस सिस्टम है और बाइक का कुल वजन 190.5 kg का है। बाइक में तीन वैरिएंट Denim, Vivid और S ऑफर किए गए हैं। इसमें एयर ऑयल-कूल्ड, इंजन दिया गया है। इसमें 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसमें 18 और 17 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं।
ऑनलाइन और डीलरशिप पर बुकिंग
कंपनी ने Harley-Davidson X 440 की बुकिंग शुरू हो गई है। कंपनी 25 हजार रुपये के टोकन अमाउंट पर ऑनलाइन और डीलरशिप पर इसकी बुकिंग ले रही है। बाजार में यह बाइक Royal Enfield और Jawa की मोटरसाइकिलों को टक्कर देती है।
बाइक का कर्ब वेट 195 किग्रा है
बता दें Royal Enfield की Classic 350 349cc सिंगल सिलेंडर DOHC से लैस है, जो कि 6,100 rpm पर 20.2 bhp और 4,000 rpm पर 27 Nm का पीक टॉर्क उत्पन्न कर सकता है और इस बाइक के इंजन के 5-स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया है। इस बाइक का कर्ब वेट 195 किग्रा है। यह शुरूआती कीमत 1.85 लाख रुपये से लेकर 2.21 लाख रुपये एक्स शोरुम में मिलती है।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
7 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
10 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
14 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines