Harley-Davidson X 440: हार्ले-डेविडसन ने सोमवार रात इंडिया में अपनी धाकड़ बाइक X440 को लॉन्च कर दी। इस दमदार बाइक की शुरुआती कीमत 2.29 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। इसका टॉप वैरिएंट 2.69 लाख रुपये एक्स शोरूम में आएगा।
बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स
Harley-Davidson X 440 में जानदार 440cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन सड़क पर 27 hp की पावर और 38 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो इसे हाई स्पीड बाइक बनाता है।
फाइल फोटो
बेस वैरिएंट में स्पॉक रिम दिया गए हैं
जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल के बेस वैरिएंट में स्पॉक रिम दिए गए हैं। वहीं, टॉप वैरिएंट में TFT डैश, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। Harley-Davidson X440 में एयर ऑयल-कूल्ड, इंजन दिया गया है। बाजार में यह बाइक Royal Enfield को टक्कर देगी।
सिंगल-सिलेंडर इंजन जो 6,000 rpm देता है
इस धांसू बाइक में सिंगल-सिलेंडर इंजन जो 6,000 rpm देता है। Harley-Davidson X 440 का इंजन एक स्टील ट्रेलिस फ्रेम है जो 43 मिमी यूएसडी फोर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन के साथ मिलता है। यह सस्पेंशन राइडर को खराब रास्ते पर झटके नहीं लगने देता।
13.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है
बाइक में डिस्क ब्रेक के साथ डुअल एबीएस सिस्टम है। बाइक का कुल वजन 190.5 kg का है। इसमें 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसमें 18 और 17 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। फिलहाल इसमें तीन वैरिएंट Denim, Vivid और S ऑफर किए गए हैं।
मिड-सेट फुटपेग और डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर
हार्ले ने इस नई बाइक को इंडिया में हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर तैयार किया है। कंपनी ने Harley-Davidson X 440 की बुकिंग शुरू हो गई है। कंपनी 25 हजार रुपये के टोकन अमाउंट पर ऑनलाइन और डीलरशिप पर इसकी बुकिंग ले रही है। इसमें मिड-सेट फुटपेग, फ्लैट हैंडलबार, डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर, एलसीडी हैडलाइट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
1 day agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
2 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
2 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
2 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
3 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
3 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
3 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
4 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines