Harley-Davidson X 440: हार्ले-डेविडसन ने हाल ही में इंडिया में अपनी सबसे सस्ती बाइक X 440 को लॉन्च किया था। हालांकि अभी इस बाइक की डिलीवरी शुरू नहीं हुई है। कंपनी ने अपनी इस नई बाइक X440 की बुकिंग जरूर शुरू कर दी है।
डीलरशिप पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
हार्ले ने इंडिया में हीरो मोटरकॉर्प के साथ मिलकर Harley-Davidson X 440 को बनाया है। मोटरसाइकिल सेगमेंट में Harley-Davidson इतना बड़ा नाम है कि लोग इंडिया में इस नई बाइक को देखने व बुक करने के लिए डीलरशिप पर बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
फाइल फोटो
महज 5000 हजार रुपये में बुकिंग करवाएं
कंपनी महज 5000 हजार रुपये में इसकी बुकिंग ले रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुकिंग शुरू होते ही कुछ दिन में Harley-Davidson X 440 की औसतन वेटिंग टाइम तीन माह तक का है। हालांकि कंपनी ने अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
टॉप वैरिएंट 2.69 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा
जानकारी के अनुसार Harley-Davidson X 440 की डिलीवरी अक्टूबर 2023 में शुरू की जाएगी। लोग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या फिर नजदीकी हीरो डीलरशिप पर जाकर इस जबरदस्त बाइक की बुकिंग कर सकते हैं। यह दमदार बाइक शुरुआती कीमत 2.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। इसका टॉप वैरिएंट 2.69 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत का है।
मोटरसाइकिल में जानदार 440cc का पेट्रोल इंजन
Harley-Davidson X 440 का इंजन एक स्टील ट्रेलिस फ्रेम है जो 43 मिमी यूएसडी फोर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन के साथ मिलता है। मोटरसाइकिल में जानदार 440cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन सड़क पर 27 hp की पावर और 38 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।
बाइक में डिस्क ब्रेक के साथ डुअल एबीएस सिस्टम
बाइक में डिस्क ब्रेक के साथ डुअल एबीएस सिस्टम है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो इसे हाई स्पीड बाइक बनाता है। बाजार में यह बाइक Royal Enfield और Jawa की मोटरसाइकिलों को टक्कर देगी।
Harley-Davidson X 440 में तीन वैरिएंट
इसमें तीन वैरिएंट Denim, Vivid और S ऑफर किए गए हैं। बाइक का कुल वजन 190.5 kg का है। इसमें 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसमें 18 और 17 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। यह क्रूजर लुक डैशिंग बाइक है। लोग लंबे समय से इस बाइक का इंतजार कर रहे थे।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
7 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
11 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
15 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines