Harley-Davidson X 440: हार्ले-डेविडसन ने मंगलवार शाम 4.40 pm बजे से देशभर में अपनी नई बाइक X440 की बुकिंग शुरू कर दी है। सोमवार रात ही इस बाइक को लॉन्च किया गया है। कंपनी महज 5000 हजार रुपये में इसकी बुकिंग ले रही है।
यहां कराएं अपनी बाइक बुक
लोग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या फिर नजदीकी हीरो डीलरशिप पर जाकर इस जबरदस्त बाइक की बुकिंग कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार इस धाकड़ बाइक की डिलीवरी अक्टूबर 2023 में की जाएगी। यह दमदार बाइक शुरुआती कीमत 2.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। इसका टॉप वैरिएंट 2.69 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत का है।
फाइल फोटो
बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स
Harley-Davidson X 440 में जानदार 440cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन सड़क पर 27 hp की पावर और 38 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो इसे हाई स्पीड बाइक बनाता है।
एडवांस फीचर और अट्रैक्टिव लुक्स
हार्ले ने इस नई बाइक को इंडिया में हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर तैयार किया है। इसमें मिड-सेट फुटपेग, फ्लैट हैंडलबार, डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर, एलसीडी हैडलाइट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल के बेस वैरिएंट में स्पॉक रिम दिए गए हैं।
धांसू बाइक में सिंगल-सिलेंडर इंजन
इस धांसू बाइक में सिंगल-सिलेंडर इंजन जो 6,000 rpm देता है। वहीं, टॉप वैरिएंट में TFT डैश, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। Harley-Davidson X440 में एयर ऑयल-कूल्ड, इंजन दिया गया है। बाजार में यह बाइक Royal Enfield और Jawa की मोटरसाइकिलों को टक्कर देगी।
Harley-Davidson X 440 का इंजन स्टील ट्रेलिस फ्रेम में
Harley-Davidson X 440 का इंजन एक स्टील ट्रेलिस फ्रेम है जो 43 मिमी यूएसडी फोर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन के साथ मिलता है। यह सस्पेंशन राइडर को खराब रास्ते पर झटके नहीं लगने देता। फिलहाल इसमें तीन वैरिएंट Denim, Vivid और S ऑफर किए गए हैं।
13.5 लीटर का फ्यूल टैंक
बाइक में डिस्क ब्रेक के साथ डुअल एबीएस सिस्टम है। बाइक का कुल वजन 190.5 kg का है। इसमें 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसमें 18 और 17 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। यह क्रूजर लुक डैशिंग बाइक है। लोग लंबे समय से इस बाइक का इंतजार कर रहे थे।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
5 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
8 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
12 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines