Harley-Davidson X 440 की बुकिंग शुरू, जानें कब से शुरू होगी इस धांसू मोटरसाइकिल की डिलीवरी?

Harley-Davidson X 440 price, Harley-Davidson X 440 mileage, auto news, bikes under 2 lakhs

फाइल फोटो

विज्ञापन

Harley-Davidson X 440: हार्ले-डेविडसन ने मंगलवार शाम 4.40 pm बजे से देशभर में अपनी नई बाइक X440 की बुकिंग शुरू कर दी है। सोमवार रात ही इस बाइक को लॉन्च किया गया है। कंपनी महज 5000 हजार रुपये में इसकी बुकिंग ले रही है।

यहां कराएं अपनी बाइक बुक 

लोग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या फिर नजदीकी हीरो डीलरशिप पर जाकर इस जबरदस्त बाइक की बुकिंग कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार इस धाकड़ बाइक की डिलीवरी अक्टूबर 2023 में की जाएगी। यह दमदार बाइक शुरुआती कीमत 2.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। इसका टॉप वैरिएंट 2.69 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत का है।

विज्ञापन
Harley-Davidson X 440 price, Harley-Davidson X 440 mileage, auto news, bikes under 2 lakhs

फाइल फोटो

बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स

Harley-Davidson X 440 में जानदार 440cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन सड़क पर 27 hp की पावर और 38 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो इसे हाई स्पीड बाइक बनाता है।

एडवांस फीचर और अट्रैक्टिव लुक्स 

हार्ले ने इस नई बाइक को इंडिया में हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर तैयार किया है। इसमें मिड-सेट फुटपेग, फ्लैट हैंडलबार, डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर, एलसीडी हैडलाइट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल के बेस वैरिएंट में स्पॉक रिम दिए गए हैं।

विज्ञापन

धांसू बाइक में सिंगल-सिलेंडर इंजन

इस धांसू बाइक में सिंगल-सिलेंडर इंजन जो 6,000 rpm देता है। वहीं, टॉप वैरिएंट में TFT डैश, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। Harley-Davidson X440 में एयर ऑयल-कूल्ड, इंजन दिया गया है। बाजार में यह बाइक Royal Enfield और Jawa की मोटरसाइकिलों को टक्कर देगी।

Harley-Davidson X 440  का इंजन स्टील ट्रेलिस फ्रेम में 

Harley-Davidson X 440  का इंजन एक स्टील ट्रेलिस फ्रेम है जो 43 मिमी यूएसडी फोर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन के साथ मिलता है। यह सस्पेंशन राइडर को खराब रास्ते पर झटके नहीं लगने देता। फिलहाल इसमें तीन वैरिएंट Denim, Vivid और S ऑफर किए गए हैं।

विज्ञापन

13.5 लीटर का फ्यूल टैंक

बाइक में डिस्क ब्रेक के साथ डुअल एबीएस सिस्टम है। बाइक का कुल वजन 190.5 kg का है। इसमें 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसमें 18 और 17 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। यह क्रूजर लुक डैशिंग बाइक है। लोग लंबे समय से इस बाइक का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ