हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Harley Davidson Pan America 1250: स्पोर्ट्स कार जैसा क्यूट लुक और 1200 cc का पावरफुल इंजन, जानें कीमत

विज्ञापन
Harley Davidson Pan America 1250

Harley Davidson Pan America 1250: हार्ले डेविडसन की मोटरसाइकिल इंडियन टू व्हीलर मार्केट में बेहद Elite जगह रखती है। कंपनी की बड़े इंजन की जानदार बाइक अकसर अपने बेहद अलग स्टाइल की वजह से काफी डिमांड पर रहती हैं। इसी सेगमेंट में कंपनी की एक धांसू बाइक है हार्ले डेविडसन पैन अमेरिका 1250. आइए आपको आज इस बाइक के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

दो वेरिएंट में मिलती है यह एडवेंचर बाइक 

Harley-Davidson Pan America 1250 एडवेंचर बाइक है। यह दो वेरिएंट में भारत में ऑफर की जाती है। इसका बेस वेरिएंट शुरूआती कीमत 16,90,000 लाख रुपये एक्स शोरूम और टॉप वेरिएंट स्पेशल 19,99,000 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।

मिलता है 6 स्पीड ट्रांसमिशन

हार्ले की इस धाकड़ बाइक में 1252cc का 60-degree V-twin इंजन मिलता है। यह इंजन 152.2 PS की पावर और 127 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है, जो राइडर को बेहद स्मूथ ड्राइव का अहसास करवाता है।

हिल-होल्ड कंट्रोल ढलान पर रखता है सुरक्षित 

बाइक में स्पीड ट्रांसमिशन असिस्ट और स्लिपर क्लच दिए गए हैं। इसमें कई राइडर मोड, कॉर्नरिंग-एन्हांस्ड ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और इंजन ब्रेक कंट्रोल का फीचर्स है। बाइक में हिल-होल्ड कंट्रोल मिलता है जो ऊंचाई या पहाड़ी आदि पर सुरक्षित सफर देता है।

फ्रंट में 19 इंच और रियर में 17 इंच के अलॉय व्हील

इसके फ्रंट में inverted fork और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन है जो पूरी तरह एडजस्टेबल है। इसमें 869mm से 830mm बाइक हाइट का ऑप्शन है। जिससे कम हाइट वाले लोग भी इसे आसानी से चला सकते हैं। इसके फ्रंट में 19 इंच और रियर में 17 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। बाजार में यह बाइक BMW R 1250 GS, Honda CRF 1100L Africa Twin, को टक्कर देती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें