Hardik Pandya Car Collection: हार्दिक पंड्या अपने लाइफस्टाइस को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं, चाहें उनके हेयरस्टाइल की बात हो या फिर टैटू की सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिवेंशन के जरिए इसकी अपडेट देते रहते हैं, लेकिन हार्दिक पंड्या को कारों का कलेक्शन करने का भी शौक हैं, जैसा की कई बेहतरीन खिलाड़ियों को भी होता हैं। पंड्या का प्यार अपने कारों के प्रति किसी से भी छुपा नहीं है। मर्सिडीज से लेकर ऑडी A6 तक, इस भारतीय क्रिकेटर ने अपने कार कलेक्शन में शामिल कर रखा है। इसके साथ ही अपने कलेक्शन में काफी साधारण सफेद टोयोटा इटियोस भी शामिल की हुई है, जोकि अकसर चर्चा का विषय बनी रहती है, तो आज हम तेजतर्रार भारतीय ऑलराउंडर और गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या के जन्मदिन के अवसर पर उनके कार कलेक्शन के शौक और उनकी कीमतों के बारे में जानते हैं, जहां पंड्या अपनी शानदार लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं, वहीं वह एक गैरेज के मालिक भी हैं।
ऑडी A6
हार्दिक पंड्या की कार कलेक्शन में ऑडी A6 शामिल है, देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली ऑडी कारों में से एक पंड्या की पावर सैलून, ऑडी A6 है। जिसकी कीमत 60.59 लाख रुपए से लेकर 66.65 लाख रुपए के बीच है और इसका रंग सफेद है। यह कार प्रैल 2018 में हार्दिक के गैरेज में पहुंची थी।
रेंज रोवर वोग
हार्दिक पंड्या के कलेक्शन में एक चमकदार रेंज रोवर वोग भी मिल जाती है, जिसकी कीमत भारत में 2.39 करोड़ रुपए से शुरू है। हार्दिक को सफेद रेंज रोवर वोग में घूमते हुए भी पाया गया है। इंस्टाग्राम पर उनके फेंस हार्दिक पंड्या की अपनी पसंदीदा कारों में से एक रेंज रोवर को दिखाते हुए बहुत सारी तस्वीरें पा सकते हैं।
मर्सिडीज जी-वैगन
हार्दिक पांड्या के कार कलेक्शन में तीसरी कार मर्सिडीज जी-वैगन है जिसकी कीमत 1.72 करोड़ रुपए है। ये एसयूवी 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 4.5 सेकंड में हासिल कर लेती है। परिवार के साथ डिनर और पार्टियों से लेकर ट्रेनिंग सेशन तक, जी-वैगन पंड्या की सबसे पसंदीदा कारों में से एक है। भारत में जी-वैगन की कीमत 2.03 रूपए करोड़ से शुरू होकर 2.94 रूपए करोड़ तक जाती है।
पोर्श कायेन
भारतीय ऑलराउंडर के गैराज में एक शानदार Porsche Cayenne भी है। उनके पास जो कारें मौजूद हैं, उनमें पोर्श कायेन की कीमत 1.19 करोड़ से लेकर 2.57 करोड़ रुपए है। इस शानदार विदेशी एसयूवी की चर्चा काफी होती रहती है। पोर्शे कायेन की कीमत 1.27 रूपए करोड़ से शुरू होती है और 1.93 रूपए करोड़ तक जाती है।
टोयोटा इटियोस
अपनी सभी शानदार कारों के अलावा, हार्दिक पंड्या के पास अपने गैराज में एक मामूली दिखने वाली सफेद टोयोटा इटियोस भी रखते है। यह उनके कलेक्शन अन्य शानदार कारों जितनी महंगी नहीं है, लेकिन यह उनके दिल में बेहद करीब है, क्योंकि उन्हें कई बार इस गाड़ी को चलाते देखा गया है। टोयोटा इटियोस लीवा की प्राइस 5.68 लाख रूपए से शुरू होती है और 7.85 लाख रूपए तक जाती है।
रोल्स रॉयस
हार्दिक पंड्या का कारों के प्रति प्रेम कोई नई बात नहीं है। उनका गैराज पहले से ही कई महंगी कारों से भरा हुआ है। 2020 के अगस्त में, उन्होंने अपनी पत्नी नतासा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसे केवल रोल्स रॉयस के रूप में देखा जा सकता है। रॉल्स रॉयस का नाम दुनिया की सबसे महंगी कारों में शुमार होता है। हार्दिक पांड्या के पास रॉल्स रॉयस घोस्ट है जिसकी कीमत 6.95 करोड़ रुपए से लेकर 7.95 लाख रुपए तक जाती है। रॉल्स रॉयल घोस्ट की टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है और ये 4.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है।
जीप कम्पास
हार्दिक पांड्या के कलेक्शन कंपनी जीप की पॉपुलर एसयूवी कार जीप कंपस भी शामिल है। जीप कंपनी की इस पॉपुलर जीप कंपस की एक्स शोरूम कीमत 30 लाख रुपए है। हार्दिक के पास ये कार exotica red कलर में है। जिसे उन्होंने साल 2017 में इसके लॉन्च के तुरंत एक महीने बाद, उसी साल सितंबर में अपने पिता को एक लाल जीप कंपास को गिफ्ट किया था। जीप कम्पस बेस मॉडल की कीमत 20.49 लाख रूपए से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 32.07 रूपए लाख तक जाती है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines