Watch Video: इंटरनेट पर अजब-गजब वीडियो वायरल होती रहती हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें शख्स सुपर बाइक के एग्जॉस्ट में मक्का के दाने डालता हुआ दिख रहा है। हैरत की बात है कि बाइक की हाईपावर से एग्जॉस्ट इतना गर्म हो गया कि उससे पॉपकॉर्न बनने लगे।
एग्जॉस्ट की हीट से पॉपकॉर्न बन रहे
इंस्टाग्राम पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में सुपर बाइक लग रही है। बाइक का इंजन करीब एक हजार सीसी का लग रहा है। हाई पावर इंजन में स्टाइलिश एग्जॉस्ट दिया गया है। बाइक का मॉडल तो पता नहीं चल रहा लेकिन बाइक की इतनी अधिक पावर है कि उसके एग्जॉस्ट की हीट से पॉपकॉर्न बन रहे हैं।
वीडियो पर 1.38 लाख से अधिक लाइक
वीडियो पर 1.38 लाख से अधिक लाइक आ चुके हैं। नेटिजन्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। लोग जमकर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोग कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में स्टाइलिश सुपर बाइक नजर आ रही है। आपको बता दें इंडिया में Kawasaki. Ninja H2R, Honda, CB300F. Ducati. Panigale V4 R, Suzuki. Hayabusa और BMW. S 1000 RR जैसी पावरफुल सुपर बाइक आती है।
बाइक में 998 cc का BS6 इंजन
Kawasaki Ninja H2R की बात करें तो इसमें एक वेरिएंट और एक कलर ऑप्शन मिलता है। इस बाइक में 998 cc का BS6 इंजन मिलता है। बाइक में 305.75 bhp की पावर और 165 Nm का टॉर्क मिलता है। इस बाइक के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। बाइक में एंटी लॉकिंग सिस्टम और 17 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
बाइक में कॉर्नरिंग एबीएस
Kawasaki Ninja H2R बाजार में 79.90 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें लॉन्ग रूट के लिए लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 14,000 की rpm जेनरेट करता है। बाइक में कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, स्लाइड कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल और इंजन ब्रेक कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
14 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
15 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
17 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
18 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines