GST कट के बाद सस्ती हुई कारें, छोटे SUV और हैचबैक सेगमेंट में आएगी तेजी
Written By Mikita Acharya

AI Generated Image
Written By Mikita Acharya

AI Generated Image
भारत सरकार ने कारों पर लगने वाले टैक्स स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव किया है. पहले सभी पेट्रोल-डीजल (ICE) कारों पर 28% GST के साथ 1% से 22% तक का मुआवजा उपकर (Compensation Cess) लगता था. छोटी कारों पर कुल टैक्स 29-31% और बड़ी व लग्जरी कारों पर 43-50% तक हो जाता था. लेकिन अब GST 2.0 के तहत उपकर हटा दिया गया है और सिर्फ दो स्लैब रखे गए हैं 18% छोटी कारों पर और 40% बड़ी कारों पर.
नए GST स्ट्रक्चर से कंपनियों ने कारों की कीमतों में बड़ी कटौती की है. अब एक्स-शोरूम कीमतें पहले से कम होंगी क्योंकि मुआवजा उपकर हट चुका है. हुंडई और मारुति दोनों ने साफ किया है कि वे इस टैक्स कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाएंगे. नई कीमतें 22 सितंबर से यानी नवरात्रि के पहले दिन से लागू होंगी.
Hyundai Motor India ने बताया कि उनकी कारें अब पहले से काफी सस्ती होंगी.
Hyundai के COO तरुण गर्ग ने कहा- मेरे 32 साल के ऑटोमोबाइल करियर में इतना बड़ा टैक्स कट पहली बार देख रहा हूं. पहले कटौती 4-6% तक होती थी, लेकिन इस बार छोटी SUVs पर 11-13% और बड़ी कारों पर 3-10% तक कमी आई है. यह इंडस्ट्री के लिए बूस्टर साबित होगा.
Hyundai का मानना है कि सब-4 मीटर SUVs यानी छोटी SUV सेगमेंट (जैसे Exter और Venue) की ग्रोथ सबसे ज़्यादा होगी. कारण है इनमें सस्ती कीमत और प्रीमियम फील दोनों मौजूद हैं. पिछले 2-3 सालों में ग्राहकों की aspiration value भी बढ़ी है, इसलिए एंट्री-लेवल SUV सबसे पॉपुलर होंगी.
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजूकी को भी इस GST कटौती से बड़ी उम्मीदें हैं. कंपनी का कहना है कि ऑटो इंडस्ट्री की ग्रोथ जो पिछले कुछ समय से धीमी थी, वह अब दोबारा 7% CAGR पर लौट सकती है.
मारुति का अनुमान है कि 2026-27 तक कारों की बिक्री फिर से पुराने ग्लोरी डेज यानी 7% सालाना ग्रोथ तक पहुंचेगी. छोटे कार सेगमेंट, जहां मारुति की पकड़ सबसे मजबूत है, में लगभग 10% की ग्रोथ देखने को मिल सकती है.
मारुति सुजूकी का कहना है कि GST कटौती से उनकी कारों पर कीमत में 3.5% से 8.5% तक की कमी होगी. इससे ग्राहकों का बोझ घटेगा और EMI भी कम होगी. साथ ही, आयकर छूट (12 लाख तक की आय वालों के लिए) और बैंकिंग सेक्टर द्वारा ब्याज दरों में कमी से ग्राहकों की जेब में और राहत मिलेगी.
मारुति के सीनियर अधिकारी पार्थो बनर्जी ने कहा कि भारत में फिलहाल 1,000 लोगों पर सिर्फ 34 कारें हैं. अगर यह आंकड़ा 44 तक भी पहुंच गया तो मार्केट में जबरदस्त ग्रोथ आएगी. उनका मानना है कि दोपहिया वाहन मालिक अब पहली बार कार खरीदने की ओर बढ़ेंगे.
हुंडई और मारुति दोनों को भरोसा है कि यह टैक्स कटौती त्योहारी सीजन में गाड़ियों की बिक्री को नई उड़ान देगी. हुंडई जहां अक्टूबर में नई Venue लॉन्च करेगी, वहीं मारुत भी अपनी पॉपुलर स्मॉल कार और SUV रेंज पर आक्रामक मार्केटिंग करेगी.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: