हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

GST कटौती से सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल वाहन, TVS CEO बोले-कस्टमर्स को मिलेगा पूरा फायदा

TVS Motor GST दर में बदलाव पर बयान जारी किया है। कंपनी CEO का कहना है कि दर 28% से घटाकर 18% करने का पूरा फायदा ग्राहकों को दिया जाएगा। पेट्रोल-डीजल वाहनों की कीमतें 22 सितंबर 2025 से कम होंगी, जबकि इलेक्ट्रिक वाहन पहले की तरह 5% GST पर उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
Photo From- Motown India

भारत सरकार ने हाल ही में GST दरों में बड़ा बदलाव किया है। इस फैसले से अब आंतरिक दहन इंजन (ICE) यानी पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों की कीमतों में कमी आने वाली है। TVS मोटर कंपनी ने कहा है कि वह इस टैक्स कटौती का पूरा फायदा अपने कस्टमर्स तक पहुंचाएगी।

GST काउंसिल ने पेट्रोल-डीजल वाले वाहनों पर लगने वाले टैक्स को 28% से घटाकर 18% कर दिया है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों की कीमतों में सीधी बचत होगी। TVS मोटर्स ने स्पष्ट किया है कि उनकी पूरी ICE पोर्टफोलियो (यानि सभी पेट्रोल-डीजल मॉडल्स) पर यह छूट लागू होगी।

इलेक्ट्रिक वाहन रहेंगे अप्रभावित

गौर करने वाली बात यह है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। EVs पर पहले की तरह ही सिर्फ 5% GST लगेगा। यानी EV सेगमेंट पहले की तरह ही सस्ता रहेगा, जबकि ICE वाहनों पर अब बड़ी राहत मिलेगी।

22 सितंबर से मिलेगा फायदा

TVS Motor ने बताया कि GST रेट में कमी का फायदा ग्राहकों को 22 सितंबर 2025 से मिलने लगेगा। यानी इस तारीख के बाद खरीदे जाने वाले वाहनों की कीमत कम हो जाएगी। इससे आने वाले महीनों में ऑटो सेक्टर की मांग में तेजी आने की उम्मीद है।

CEO ने फैसले को बताया बोल्ड और ट्रांसफॉर्मेटिव

TVS मोटर कंपनी के डायरेक्टर और CEO केएन राधाकृष्णन ने इस कदम को बोल्ड और ट्रांसफॉर्मेटिव मूव बताया। उन्होंने कहा कि इससे समाज में खपत बढ़ेगी और ज्यादा लोग वाहन खरीदने की ओर आकर्षित होंगे। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि टैक्स कटौती का पूरा लाभ सीधे ग्राहकों को दिया जाएगा।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें