Mahindra Thar Roxx: 5 डोर महिंद्रा थार रॉक्स इस समय खूब डिमांड में है। इसे ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। इस समय इस SUV पर 18 महीने तक का वेटिंग पीरियड है, जिसकी वजह से ग्राहक बेहद निराश भी हैं। जिन ग्राहकों ने लॉन्च से पहले इसे बुक किया था उन्हें गाड़ी आसानी से मिल रही है लेकिन जो लोग अब इसे बुक कर रहे हैं उन्हें काफी लम्बा इंतजार करना पड़ रहा है इसकी डिलीवरी के लिए। अगर आप आज इस SUV को बुक करते हैं तो अगले साल (2026) में आपको इसकी डिलीवरी मिलेगी। लेकिन अब ग्राहकों के लिए गुड न्यूज है…आपको इस गाड़ी की डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
अब जल्दी मिलेगी Thar Roxx
महिंद्रा ने अब जल्द ही 5 डोर Thar Roxx के प्रोडक्शन में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है, ताकि इसकी वेटिंग पीरियड को कम किया जा सके। फ़िलहाल नवंबर 2024 में थार रॉक्स का वेटिंग पीरियड करीब 9 से 15 महीने तक का बताया जा रहा है। लेकिन अब ऐसी उम्मीद है कि जनवरी 2025 के बाद इसका वेटिंग पीरियड काफी कम होगा, क्योंकि इस गाड़ी का प्रोडक्शन ज्यादा और तेज होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसी दौरान महिंद्रा उन वेरीएंट्स की डिलिवरी भी शुरू करेगी, जिनमें मोका ब्राउन इंटीरियर दिया गया है, जो ख़ासतौर पर 4×4 वर्ज़न के साथ मौजूद है।
कितनी है कीमत
Thar Roxx में 7 कलर ऑप्शन, 6 वेरीएंट्स, दो इंजन ऑप्शन और दो गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें 4×2 और 4×4 वर्ज़न भी शामिल हैं। इस मॉडल की क़ीमत 12.99 लाख रुपए से लेकर 22.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक है। ये SUV ऑन के साथ ऑफ रोडिंग के लिए भी परफेक्ट मानी जाती है।
Thar Roxx में 9 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम
अगर आप गाड़ी में हाई क्वालिटी म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं तो महिंद्रा थार रॉक्स में हर्मन कार्डन का साउंड सिस्टम लगा है। इसमें 9 स्पीकर्स, एक 12-चैनल डेडिकेटेड 560W एम्प्लीफायर दिया है। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इसका ओउन्द कितना पावरफुल रहने वाला है।
वेंटिलेटेड सीटें
Mahindra Thar Roxx में आपको फ्रंट में वेंटिलेटेड सीटें मिलेंगी, जो गर्मी और सर्दी के हिसाब से बेस्ट मानी जाती हैं और आपके सफ़र को भी आरामदायक बनाती हैं। गाड़ी की सभी सीटें आरामदायक हैं। सीटों का फैब्रिक और क्वालिटी बेहतर है। लेकिन सीटों में थाई सपोर्ट की कमी देखने को मिलती है। Thar Roxx एक शानदार SUV है, जिसे आप खरीद सकते हैं। य एक रफ एंड टफ गाड़ी है।
यह भी पढ़ें: Tata Nexon EV पर भारी पड़ी ये SUV, बन गई देश की No.1 इलेक्ट्रिक कार
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
53 mins agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines