Gogoro 2 Series: मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की जबरदस्त डिमांड है। यही वजह है कि हर टू व्हीलर निर्माता कंपनी इस सेगमेंट में अपने प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है। इसी कड़ी में एक नया स्कूटर लॉन्च होने वाला है। इस स्कूटर में 25 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलेगा। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 170 km तक चलेगा। हम बात कर रहे है Gogoro 2 Series. आइए आपको इस स्कूटर की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
एक वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन
इस न्यू जेनरेशन स्कूटर में फिलहाल एक वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन ऑफर किए जाएंगे। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 1.50 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। Gogoro 2 Series में 7000 की मोटर पावर मिलेगी। यह स्कूटर 122 kg का है। इसे सड़क पर कंट्रोल करना और संकरी जगहों पर मोड़ना आसान है। स्टाइलिश डिजाइन किया गया है।
Gogoro 2 Series
7kW का बैटरी पैक
स्कूटर में सेफ्टी के लिए आगे और पीछे दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक मिलेंगे। इसमें ट्यूबलेस टायर के साथ लिक्विड कूल्ड इंजन मिलेगा, यह इंजन लॉन्ग रूट पर जल्दी से हीट नहीं होता है। इसमें 7kW का बैटरी पैक मिलता है। यह जानदार बैटरी पैक सड़क पर 196 Nm का पीक टॉर्क देगा।
स्वैपेबल बैटरी का ऑप्शन
Gogoro 2 Series बाजार में Ola S1 Pro और Ather 450X जैसे धाकड़ ईवी स्कूटरों से मुकाबला करता है। यह थर्ड जेनरेशन स्कूटर है, जिसमें स्वैपेबल बैटरी मिलती है। इसकी बैटरी बदलने में महज 6 सेकंड का समय लगता है। इस ई-स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और ट्विन प्रीलोड एडजस्टेबल रियर शॉक्स सस्पेंशन मिलते हैं, इनसे खराब रास्तों पर राइडर को अधिक झटके नहीं लगते।
Gogoro 2 Series
12-इंच के अट्रैक्टिव अलॉय व्हील
इसमें 12-इंच के अट्रैक्टिव अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें डिजिटल डिस्प्ले मिलता है। इसमें कीलेस एंट्री का ऑप्शन है। Gogoro 2 Series में 25-लीटर अंडरसीट स्टोरेज दी गई है। इसमें सभी एलईडी लाइटिंग दी गई है और टेल रैक और मोबाइल फोन होल्डर दिया गया है।
सिंगल चार्ज पर 181km तक की रेंज
OLA S1 Pro की बात करें तो यह स्कूटर शुरुआती कीमत 1,39,828 लाख रुपये में आता है। इसमें 5500 W की पावर है और इसमें 3.97kWh पावर का बैटरी पैक मिलता है। स्कूटर 58 Nm का पीक टॉर्क देता है। यह सिंगल चार्ज पर 181km तक की रेंज देता है। स्कूटर में स्लीक LED इंडिकेटर दिए गए हैं7 इसमें 36-लीटर का अंडर सीट स्टोरेज मिलता है।
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
36 mins agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines