Royal Enfield Hunter 350: इंडियन टू व्हीलर मार्केट में सालों से रॉयल एनफील्ड की दीवानगी बाइक लवर्स के बीच बरकरार है। कंपनी की एक मिड सेगमेंट धांसू बाइक है Hunter 350. यह बाइक सड़क पर 36.2 kmpl की माइलेज देती है। बाइक में फ्रंट और रियर दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
विंटेज स्टाइल वाला सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
यहां आपको बता दें कि कंपनी जल्द ही Royal Enfield Hunter 450 को पेश करेगी। जिसमें 400 सीसी से अधिक का पावरफुल इंजन मिलेगा। यह बाइक Royal Enfield Hunter 350 से एकदम अलग होगी। रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में विंटेज स्टाइल वाला सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है। Hunter 350 बाजार में QJ Motor SRC 250, Keeway SR 250, और Triumph Speed 400 से मुकाबला करती है।
Royal Enfield Hunter 350
धाकड़ बाइक है लुक्स
हंटर 350 में बाजार में शुरुआती कीमत 1.50 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। बाइक को 17000 रुपये डाउन पेमेंट देकर खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको तीन साल के लिए 9.7 फीसदी ब्याजदर पर प्रतिमाह 5015 रुपये की ईएमआई देनी पड़ेगी। डाउन पेमेंट के हिसाब से ईएमआई तय कर सकते हैं। लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा।
बाइक 27 Nm का पीट टॉर्क देती है
Royal Enfield Hunter 350 में 349.34 cc का bs6-2.0 इंजन मिलता है। यह इंजन 20.4 PS की हाई माइलेज देता है। बाइक में 177 kg का वजन है। इसमें 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है। यह स्टाइलिश बाइक 27 Nm का पीट टॉर्क देती है। बाइक का टॉप मॉडल 1,74,655 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।
सिंगल सिलेंडर इंजन
बाइक में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और ट्रिपर पॉड का ऑप्शन भी मिलता है। इसमें यूएसबी पोर्ट, ओडोमीटर, फ्यूल गेज, दो ट्रिप मीटर और मेंटेनेंस इंडिकेटर वाला डिजिटल डिस्प्ले मिलता है। Royal Enfield Hunter 350 में सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो हाई स्पीड देता है। बाइक में 114 km/h की टॉप स्पीड मिलती है।
17-इंच के बड़े अलॉय व्हील
रॉयल एनफील्ड की इस बाइक में टेलिस्कोपिक फोर्क और डुअल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो राइडर को सड़क पर गड्ढों पर आरामदायक सफर देते हैं। इस बाइक में 17-इंच के बड़े अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। इस साल के अंत तक Royal Enfield Hunter 450 पेश हो सकती है। इसमें लिक्विड कूल इंजन मिलेगा। अनुमान है कि यह बाइक 2.6 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलेगी।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines