अप्रैल के इस महीने में कार कंपनियां अपनी बिक्री को बेहतर करने के लिए नए ऑफर और डिस्काउंट का सहारा ले रही हैं। इतना ही नहीं आजकल एक्सचेंज ऑफ़र भी काफी अच्छे मिल रहे हैं जिसकी वजह से लोग अपनी पुरानी कार सेल कर देते हैं। लेकिन अक्सर लोगों को अपनी पुरानी कार की बेस्ट वैल्यू मिल नहीं पाती और उन्हें नुकसान हो जाता है। अगर आपको भी अपनी पुरानी कार की सही वैल्यू नहीं मिल पा रही है तो यहां हम आपको तीन ऐसे टिप्स बता रहे है जिन्हें फॉलो करके आपको कार की सही वैल्यू मिलेगी।
सबस पहले अपनी कार की सही वैल्यू पता करें
सबसे पहले आपको अपनी कार बेचने से पहले बाजार में कार की मार्केट वैल्यू पता करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप ऑनलाइन कार वैल्यूएशन टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो लोकल डीलर्स के पास जाकर अपनी पुरानी कार की वैल्यू पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको कम से कम 3 -4 डीलर्स के पास जाना होगा ताकि आपको सही आइडिया लग सके। अगर आपकी कार की कंडीशन ठीक है तो आप उसकी कीमत थोड़ी ज्यादा रख सकते हैं।
सही रखें कार की कंडीशन
ध्यान दें, आपकी कार जितनी साफ़-सुथरी होगी उतना ही आपको बेस्ट प्राइस मिलेगा।आपकी कार जितनी साफ़ होगी और दिखने में अच्छी उतना ही आप ज्यादा दाम की उम्मीद कर सकते हैं। कार में कोई स्क्रैच या डेंट आदि हैं, तो उन्हें सही कराएं। इससे कार की वैल्यू बढ़ने में मदद होगी। इसके अलावा, इंजन, ब्रेक, टायर और बैटरी आदि की जांच कराएं। कार के सर्विस रिकॉर्ड और इंश्योरेंस पेपर को हमेशा साथ रखें, जिससे खरीददार को भरोसा हो सके।
सही प्लेटफॉर्म चुनें
अपनी कार को बेचने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे True value, Spinny, OLX, और Facebook Marketplace का इस्तेमाल कर सकते हैं। लोकल डीलरों और शोरूम्स से भी संपर्क करके आप अपनी पुरानी कार को अच्छे दाम पर बेच सकते हैं। अपनी कार बचते समय उसकी खूबियां बताना ना भूलें।
यह भी पढ़ें: Hyundai नें किया स्टॉक क्लियर, इस 7 सीटर कार पर 1.50 लाख का दिया डिस्काउंट
संबंधित खबरें
बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
46 mins agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
3 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
4 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
20 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
22 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines