---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

44000 रुपये में मिल रही 75 km रेंज देने वाली ई बाइक, यह हैं फीचर्स

Gemopai Miso में 250 पावर की मोटर मिलती है। इसके अगले और पिछले पहिए पर सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

Gemopai Miso: इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट का नया क्रेज हैं। बाजार में सस्ते इलेक्ट्रिक टू व्हीलर काफी डिमांड में हैं। इसी सेगमेंट में एक स्टाइलिश ई बाइक है। इसमें एक बार फुल चार्ज होने पर 75 km तक की रेंज मिलती है। यह स्कूटर 35 km/hr की टॉप स्पीड देता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Gemopai Miso की। यह लो एंड बाइक है।

चार घंटे में फुल चार्ज

Gemopai Miso बाजार में 44000 हजार रुपये में आता है। इस न्यू जेनरेशन ई बाइक में एक वेरिएंट और चार कलर ऑप्शन ऑफर किए जाते हैं। यह इलेक्ट्रिक टू व्हीलर तीन से चार घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें 45 kg का वजन है, जिससे इसे कम जगह से मोड़ना और सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। यह स्लो स्पीड बाइक है। जिसमें अट्रैक्टिव हैंडलबार मिलता है।

---विज्ञापन---
Gemopai Miso

Gemopai Miso

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल

इस धांसू ई बाइक में 250 पावर की मोटर मिलती है। इसके अगले और पिछले पहिए पर सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इस स्मार्ट ई बाइक में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप, एलईडी टर्न इंडिकेटर्स और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है, जो इसकी लुक्स को एन्हांस करता है। इसमें सामान रखने के लिए पिछले टायर पर एक करियर दिया गया है। इसमें पांच स्पोक अलॉय व्हील दिए गए हैं। ई बाइक में आरामदायक सस्पेंशन मिलते हैं। यह ई बाइक हैवी लोड के साथ चलने में सक्षम है।

250 W की BLDC मोटर 

फास्ट चार्जर से यह महज 2 घंटे में 90 मिनट तक चलने के लिए चार्ज हो जाती है। Gemopai Miso का बाजार में Techo Electra Saathi से मुकाबला है। यह इलेक्ट्रिक टू व्हीलर 62738 हजार रुपये में मिलता है। इसमें सिंगल चार्ज पर 80 km की रेंज मिलती है। यह स्कूटर 1.06 वॉट की बैटरी के साथ आता है। इसमें कुल वजन 60 kg है। इसमें 250 W की BLDC मोटर दी गई है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 10, 2023 03:59 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola