---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Fortuner बनी सेडान, सड़क पर पलटकर देखने लगे लोग, watch Video

Toyota Fortuner शुरुआती कीमत 33.43 लाख में मिल रही है। इसमें दो वेरिएंट Standard और GR-S. आते हैं। इसमें सात कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं।

---विज्ञापन---

Toyota Fortuner: टोयोटा फॉर्च्यूनर बिग साइज एसयूवी कार है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर इसका सेडान वर्जन जमकर वायरल हो रहा है। चौंकिए नहीं, किसी ने इसके टायर साइज में बदलाव कर इसे मॉडिफाई किया है।

काले रंग के अलॉय व्हील

वायरल हो रहे वीडियो में सड़क पर सफेद रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर जाती हुई दिख रही है। उसमें काले रंग के अलॉय लगाए गए हैं। कार को मॉडिफाई किया गया है, जिससे उसके लुक्स में बदलाव आ गया है, वह पहले से अधिक लंबी दिख रही है। उसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी बदल गया गया है। वीडियो में दिख रह कार हाई एंड फॉर्च्यूनर की बाजए लो राइज सेडान लग रही है।

---विज्ञापन---

88000 हजार से अधिक लाइक

इस वायरल वीडियो पर अब तक 88000 हजार से अधिक लाइक ओ चुके हैं। वीडियो पर 900 से अधिक कमेंट हैं, कमेंट में लोग मिला जुला रिएक्शन दे रहे हैं। कोई इसे पसंद कर रहा है तो किसी को यह नापसंद आ रही है। नेटिजन्स को यह वीडियो पसंद आ रहा है। वह इसे शेयर कर रहे हैं। बार-बार वीडियो को देखा जा रहा है।

---विज्ञापन---

7 सीटर कार है

फिलहाल बाजार में मौजूद Toyota Fortuner शुरुआती कीमत 33.43 लाख में मिल रही है। इसमें दो वेरिएंट Standard और GR-S. आते हैं। इसमें सात कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। यह कंपनी की 7 सीटर कार है। इसमें 2.7-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। कार में 166 PS की पावर और 245 Nm का टॉर्क मिलता है। कार में 2.8-लीटर के टर्बो डीजल इंजन का भी विकल्प मिलता है।  कार में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले  मिलता है। इसमें 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर और किक-टू-ओपन पावर्ड टेलगेट, डुअल-ज़ोन एसी और क्रूज़ कंट्रोल भी मिलता है। कार में सेफ्टी के लिए सात एयरबैग मिलते हैं।  Toyota Fortuner बाजार में MG Gloster, Jeep Meridian और Skoda Kodiaq से मुकाबला करती है।  यह हाई एंड कार है।

First published on: Oct 20, 2023 11:09 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola