Ford new MPV for India: फोर्ड भारतीय कार बाजार में मेगा री-एंट्री की योजना बना रही है। हाल ही में कंपनी ने कई पेटेंट/ट्रेडमार्क फाइल किये हैं। फोर्ड मस्टैंग ईवी (Mustang EV) को भारत में भी ट्रेडमार्क किया गया है। और अब फोर्ड ने एक नए प्रोडक्ट के लिए पेटेंट फाइल किया है जो एमपीवी जैसा दिखता है। यानी हम मान सकते हैं कि कंपनी एक ऐसी फैमिली एमपीवी तैयार कर रही है जोकि मारुति सुजकी अर्टिगा और किआ कारेंस को कड़ी टक्कर देगी।
कैसा होगा फोर्ड की नई MPV का डिजाइन ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक फोर्ड की नई एमपीवी का डिजाइन बोल्ड लेकिन सिंपल डिजाइन में होगा। इसमें LED DRLs के साथ स्लीक हेडल लाइट्स मिल सकती हैं। इसमें आकर्षित फोग लैम्प्स मिल सकते हैं। इसके अलावा गाड़ी में फोर्ड की सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल मिलेगी। इसके साइड प्रोफाइल में मोटी बॉडी क्लैडिंग देखने को मिल सकती है।
इसमें Alloy व्हील्स मिलेंगे। इसके अलावा गाड़ी में शार्क फिन एंटीना, और एक पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इंटीरियर की बात करें तो इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, प्रीमियम केबिन, वॉयस कमांड, मल्टी-ज़ोन एसी और कनेक्टिविटी फीचर्स के मिलने की संभावना है। इसके अलावा टॉप मॉडल में ADAS की सुविधा भी मिल सकती है। नई एमपीवी 7 सीटर में आ सकती है।
क्या होगी कीमत और कब होगी लॉन्च ?
ऐसी अटकलें हैं कि फोर्ड टाटा मोटर्स के साथ एक संयुक्त उद्यम भी बना सकती है। फोर्ड की नई MPV को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इस बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कभी भी बाजार में उतारा जा सकता है। फोर्ड नए मॉडल की संभावित कीमत करीब 10 लाख रुपये के आस-पास रख सकती है।
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
9 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
14 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
15 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines