Ford Everest SUV details in hindi: इंडियन बाजार में बिग साइज एसयूवी गाड़ियों का अलग ही ग्राहक वर्ग है। इस सेगमेंट में 2024 के अंत तक Ford Everest लॉन्च होगी।
फोर्ड की यह कार बाजार में पहले से मौजूद Toyota Fortuner को टक्कर देगी। Everest का फ्रंट लुक बेहद मस्कुलर है और इसमें हाई क्लास इंटीरियर दिया गया है। आइए आपको Everest और Fortuner दोनों के फीचर्स के बारे में बताते हैं।
हाई पावर डीजल इंजन
Ford Everest में 2.0 लीटर और 3.0 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन मिलेगा। हाई एंड लुक के साथ आने वाली यह कार 246 hp की मैक्सिमम पावर और 600 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है।
कार में 10 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है
Ford की कार में टर्बों इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा, जो हाई स्पीड जनरेट करेगा। यह कार 10 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगी, जो लॉन्ग रूट पर हाई माइलेज देगी। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आता है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार 60 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है।
Ford Everest में मिलेंगे ये फीचर्स
- इसमें 2 व्हील और 4 व्हील दोनों ड्राइव ऑप्शन मिलेंगे।
- 10 वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीट।
- कार में यूएसबी चार्जर मिलेगा।
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल।
- कार में पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है।
Toyota Fortuner देती है 14.4 kmpl तक की माइलेज
यह कार शुरुआती कीमत 41.96 लाख रुपये में आती है। कार का टॉप मॉडल 64.32 लाख रुपये में ऑफर किया जा रहा है। यह 7 सीटर कार है, जिसमें 2694 और 2755 cc दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह कार अलग-अलग मॉडल में 10 से 14.4 kmpl तक की माइलेज देगी।
Fortuner में आते हैं यह फीचर
- NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग है।
- कार में सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग मिलते हैं।
- सात कलर ऑप्शन और दो ट्रांसमिशन मिलते हैं।
- कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन अवेलेबल है।
- कार में 4 व्हील ड्राइव मिलता है, इसमें हिल होल्ड असिस्ट का फीचर है।
ये भी पढ़ें: नई Maruti Swift पर आया ‘दिल’, बुक करने से पहले 7 लाख से शुरू होने वाली Hyundai Exter के जानें फीचर्स
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 hr agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
4 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
8 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines