---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Ford अपनी हाईटेक एसयूवी Everest के साथ करेगी इंडिया में वापसी, Toyota Fortuner को देगी टक्कर

Ford Everest में 2.0 लीटर और 3.0 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन मिलेगा। हाई एंड लुक के साथ आने वाली यह कार 246 hp की मैक्सिमम पावर और 600 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।

---विज्ञापन---

Ford Everest SUV details in hindi: इंडियन बाजार में बिग साइज एसयूवी गाड़ियों का अलग ही ग्राहक वर्ग है। इस सेगमेंट में 2024 के अंत तक Ford Everest लॉन्च होगी।

फोर्ड की यह कार बाजार में पहले से मौजूद Toyota Fortuner को टक्कर देगी। Everest का फ्रंट लुक बेहद मस्कुलर है और इसमें हाई क्लास इंटीरियर दिया गया है। आइए आपको Everest और Fortuner दोनों के फीचर्स के बारे में बताते हैं।

---विज्ञापन---

हाई पावर डीजल इंजन 

Ford Everest में 2.0 लीटर और 3.0 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन मिलेगा। हाई एंड लुक के साथ आने वाली यह कार 246 hp की मैक्सिमम पावर और 600 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है।

---विज्ञापन---

कार में 10 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है

Ford की कार में टर्बों इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा, जो हाई स्पीड जनरेट करेगा। यह कार 10 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगी, जो लॉन्ग रूट पर हाई माइलेज देगी। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आता है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार 60 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है।

Ford Everest में मिलेंगे ये फीचर्स

  • इसमें 2 व्हील और 4 व्हील दोनों ड्राइव ऑप्शन मिलेंगे।
  • 10 वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीट।
  • कार में यूएसबी चार्जर मिलेगा।
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल।
  • कार में पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है।

Toyota Fortuner देती है 14.4 kmpl तक की माइलेज

यह कार शुरुआती कीमत 41.96 लाख रुपये में आती है। कार का टॉप मॉडल 64.32 लाख रुपये में ऑफर किया जा रहा है। यह 7 सीटर कार है, जिसमें 2694 और 2755 cc दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह कार अलग-अलग मॉडल में 10 से 14.4 kmpl तक की माइलेज देगी।

---विज्ञापन---

Fortuner में आते हैं यह फीचर

  • NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग है।
  • कार में सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग मिलते हैं।
  • सात कलर ऑप्शन और दो ट्रांसमिशन मिलते हैं।
  • कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन अवेलेबल है।
  • कार में 4 व्हील ड्राइव मिलता है, इसमें हिल होल्ड असिस्ट का फीचर है।

ये भी पढ़ें: नई Maruti Swift पर आया ‘दिल’, बुक करने से पहले 7 लाख से शुरू होने वाली Hyundai Exter के जानें फीचर्स

First published on: May 11, 2024 03:20 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola