SUV Cars: अमेरिकी कार कंपनी Ford ने भले ही भारत से अपना कारोबार समेट लिया हो लेकिन फोर्ड की कारों का इंडिया में क्रेज कम नहीं हुआ है। अपनी मजबूत build quality और हाई परफॉर्मेंस इंजन के लिए जाने जाने वाली फोर्ड की धाकड़ एसयूवी Ford Endeavour कभी अपने सेगमेंट में हाई डिमांड रखती थी।

कार में रियर व्हील ड्राइव (RWD) और 4 व्हील ड्राइव (4WD) दोनों ऑप्शन

कंपनी Ford Endeavour में 1996 cc का इंजन देती है। यह इंजन 167.62 Bhp की पावर क्षमता रखता है। 7 सीटर इस कार में रियर व्हील ड्राइव (RWD) और 4 व्हील ड्राइव (4WD) ऑप्शन आता है। डीजल इंजन के साथ यह कार 13.9 kmpl की माइलेज देती है। फिलहाल इस कार को भारत से बाहर से आयात किया जा सकता है। भारत में यह डिस्कंटीन्यू हो चुकी है।

Ford Endeavour

Ford Endeavour

सोशल मीडिया पर मॉडिफाई Endeavour के वीडियो वायरल

कंपनी Endeavour में 10-स्पीड ऑटोमेटिक 4×2 और 4×4 वेरिएंट बनाती है। सोशल मीडिया पर मॉडिफाई की गई Ford Endeavour के आए दिन फोटो और वीडियो वायरल होते हैं। मॉडिफाई करने वाले Endeavour को Ford की F-150 Raptor का लुक देन की कोशिश करते हैं। BS 6 के नए नियम लागू होने के बाद अब कंपनी इसका 2.0-liter turbocharged engine भी ऑफर करती है। इस इंजन में 10-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

Mustang इंपोर्ट होती है 

साल 2021 में Ford ने भारत में अपना प्रोडक्शन बंद करने का फैसला किया था। कंपनी Mustang जैसी प्रीमियम गाड़ियों को इंपोर्ट करती है। बीते मार्च 2023 में एक शख्स Ford Endeavour को थाईलैंड से इंपोर्ट करके इंडिया लाया था। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो काफी वायरल हुई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ