2 सनरूफ, 5 डोर, यह है 20 लाख में फुल साइज SUV, ऑफरोडिंग के लिए बेस्ट

Force Trax jungle safari बिग साइज SUV है। इसकी लंबाई 5.1 मीटर की है। इसमें 3 मीटर का बड़ा व्हीलबेस है, जिससे इसे चलाने में आसानी होती है।

Force Trax Cruiser jungle safari 2 sunroof 5 doors, SUV for 20 lakhs offroading car know details

Force Trax Cruiser jungle safari: हमें ऐसी कार चाहिए जिसमें अधिक संख्या में लोग बैठकर सफर कर सकें। घर में ऐसी कार हो जो खराब रास्तों व स्मूथ सड़कों दोनों पर हाई माइलेज दे। बाजार में Force ने अपनी नई Trax Cruiser jungle safari से पर्दा उठाया है। खास बात यह है कि इस कार में दो सनरूफ दिए गए हैं। इसमें पांच डोर के साथ रियर सीट पर एसी वेंट मिलते हैं, जो इस कार को लग्जरी फील देते हैं। अपने नाम के अनुसार यह कार जंगल सफारी या ऑफ रोडिंग के लिए बनाई गई है।

विज्ञापन

कार में छह सीट हैं और खिड़की पर बड़े ग्लास साइज

कंपनी ने अपनी बिग साइज कार Force Trax Cruiser jungle safari की कीमत 20 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी है। जबरदस्त डिजाइन के साथ इसमें बेहतरीन कम्फर्ट लेवल मिलेगा। जंगल व खराब रास्तों में इसे हाई पावर देने के लिए इसमें 2.6 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। इस कार में छह सीट हैं और खिड़की पर बड़े ग्लास साइज दिए गए हैं। आरामदायक सफर के लिए इसमें bucket सीट दी गई हैं।.

विज्ञापन

https://shorturl.at/yLM68

91 hp की पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क

Force Trax Cruiser jungle safari सड़क पर 91 hp की पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जनरेट होगा। इसमें बड़े रूफ रैक के साथ कार के दोनों तरफ गार्ड लगाए गए हैं। फोर्स की इस एसयूवी में आगे बुलबार दिया गया है, जिससे इसका फ्रंट लुक एग्रेसिव बनता है। इसमें चार्जिंग प्वाइंट है, जिससे आप चलती कार में अपना कैमरा, मोबाइल चार्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन

https://www.youtube.com/watch?v=dzryVTD6V9o

इस कार में लंबाई 5.1 मीटर 

Force Trax jungle safari बिग साइज SUV है। इसकी लंबाई 5.1 मीटर की है, जिससे इसमें सामान रखने की पर्याप्त जगह है। इसमें 3 मीटर का बड़ा व्हीलबेस है, जिससे खराब रास्तों पर यह जमीन में नहीं लगती है। इसमें हैवी सस्पेंशन दिया गया है, जिससे झटकों से बचाव होता है और लोगों को स्मूथ राइड मिलती है। इस स्टाइलिश कार में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। कार में सेफ्टी इलेक्ट्रोनिक ब्रेक फ्रोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) मिलता है। यह सिस्टम सेंसर से चलता है और चारों पहियों को कंट्रोल करने में मदद करता है। कार में बताया जा रहा है कि जंगल सफारी वर्जन में महाराष्ट्र के Tadoba Andhari Tiger Reserve wildlife sanctuary में भी लोगों को घूमाने के लिए रखा जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ