Force Gurkha 5 Door: भारत में इन दिनों Mahindra Thar सड़कों पर खूब देखने को मिल रही है, जबकि दूसरी तरफ Maruti Jimny भी धीरे-धीरे अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है। अब ऐसे में फोर्स मोटर भी अपनी नई 5 डोर गुरखा को लॉन्च करने की तैयारी में है। टेस्टिंग के दौरान गुरखा 5-डोर को कई बार देखा भी जा चुका है।
भारत में इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा थार और मारुति जिम्नी से होगा। गुरखा एक बेहतरीन 4X4 एसयूवी जोकि हर तरह के रास्तों को आसानी से पार कर जाती है। माना जा रहा है कि इस बार फ़ोर्स नई गुरखा में कई बड़े बदलाव करने जा रही है। डिजाइन से लेकर इसके इंजन तक को अपग्रेड किया जाएगा।
कॉस्मेटिक बदलाव
3-डोर मॉडल के मुकाबले नए 5-डोर वर्जन में कई कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके फ्रंट में डुअल-स्लैट फ्रंट ग्रिल मिलेगी जोकि पहले वाले वर्जन में भी देखने को मिलती है। इसके अलावा गाड़ी के फ्रंट और रियर बम्पर भी नए होंगे। 5-डोर वर्जन के बोनट में भी नया डिजाइन देखने को मिलेगा। इसमें 4WD के लिए आगे की तरफ नॉब दिया जा सकता है।
इंजन और पावर
गुरखा 5-डोर में 2.6L डीजल इंजन मिलेगा जोकि 91bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। यह वही इंजन है जो 3 -डोर वर्जन को पावर देता है लेकिन इस इंजन को इस बार ट्यून किया जा सकता है। इसके अलवा नए मॉडल में 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। फोर्स गुरखा 5-डोर में 2,825mm व्हीलबेस हो सकता है।
क्या चलेगा Force Gurkha का जादू ?
फ़ोर्स गुरखा काफी पॉपुलर SUV है और काफी लम्बे समय से यह बाजार में खूब पसंद की जा रही है। इंजन से लेकर बिल्ड क्वालिटी सब कुछ काफी दमदार है। इस समय बाजार में मौजूदा महिंद्रा थार और मारुति जिम्नी ही ग्राहकों के पास ऑप्शन के तौर पर हैं। लेकिन अगर गुरखा 5-डोर धमाकेदार अंदाज में आती है तो थार और जिम्नी की बिक्री पर असर पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
Creta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
18 mins agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
2 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
4 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
6 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
22 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines