Force Gurkha 5 door: फोर्स मोटर्स ने भारत में अपनी 5 डोर गुरखा को पेश कर दिया है। हालांकि कीमत का खुलासा होना अभी बाकी है। अब भारत में इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा थार से होगा। इस बार कंपनी की नई गुरखा में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। नए मॉडल में अब बेहतर इंजन मिलेगा और कुछ नए फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। कंपनी ने इस एसयूवी में ज्यादा लंबा व्हीलबेस दिया है।
डायमेंशन
नई फोर्स 5 डोर गुरखा के व्हीलबेस को 425 mm तक बढ़ाया गया है। अब इसका व्हीलबेस 2825 mm हो गया है, जबकि 3 डोर गुरखा का व्हीलबेस 2400 mm है। इसके अलावा रूफ कैरियर के साथ अब यह 2296 mm ऊंची हो गई है, लेकिन बिना रूफ कैरियर के इसकी ऊंचाई 2095 mm है। साथ ही नई गुरखा का टर्निंग रेडियस 6.3 मीटर किया गया है। नई गुरखा का ग्राउंड क्लियरेंस 233 mm है।
दमदार है इंजन
नई 5 डोर गुरखा में 2.6 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा जो 140hp और 320Nm का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया गया है। साथ ही इसमें 4×4 को भी शामिल किया गया है। कंपनी ने इसे भारत में पेश तो कर दिया है, कीमत का खुलासा करना अभी बाकी है। बता दें कि 5 डोर गुरखा को भारत में अगले महीने लॉन्च किया जाएगा।
फीचर्स
नई गुरखा में कंपनी ने कई अच्छे फीचर्स को भी शामिल किया है। इसमें 18 इंच के ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स दिए गये हैं। इसके अलावा आइकॉनिक एलईडी हैडलैंप भी दिए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ड्यूल एयरबैग और रिवर्स कैमरा जैसे कई फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसमें 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसके अलावा सेकेंड रो में बेंच सीट और थर्ड रो में कैप्टन सीट की सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें: 3.99 लाख रुपये कीमत, 25km की माइलेज, CNG और इलेक्ट्रिक कारों पर भारी पड़ती है ये कार
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
5 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
9 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
10 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
10 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines