Force की नई SUV के सामने थर-थर कांपी Thar और Jimny, जानें इस नई कार की कीमत
Edited By Amit Kasana

force gurkha 5-door
Edited By Amit Kasana

force gurkha 5-door
Force Cars: महिंद्रा Thar और मारुति Jimny का अपने सेगमेंट में अलग ही क्रेज है। Thar की लंबी वेटिंग है और Jimny के लॉन्च होने से पहले ही धड़ल्ले से बुकिंग हो रही है। इसी कड़ी में Force Motor India अपनी नई 5-door Gurkha lifestyle SUV को लॉन्च करने वाला है। इस नई एसयूवी की आहट भर से Thar और मारुति Jimny को पसंद करने वाले सोच में पड़ गए हैं।
Force Gurkha 5-Door में 2.6-लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह SUV के 4×4 और 4×2 दोनों वेरिएंट में आएगी। फिलहाल कंपनी ने इसी लॉन्च डेट और कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि यह कार दिसंबर 2023 तक लॉन्च होगी और शुरूआती कीमत 15 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध होगी।
कार का व्हीलबेस 400 mm का होगा। एसयूवी में 7 और 9 सीटर सीटिंग लेआउट का आप्शन मिलेगा। Force Gurkha 5-Door में गोल शेप में एलईडी डीआरएल मिलेंगे। बुल गार्ड के साथ यह कार पहले से ओर रौबदार लुक दे रही है। एसयूवी में एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, गोलाकार वेंट्स के साथ मैनुअल एयर कंडीशनिंग, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील आदि फीचर्स मिलेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: