Electric Car Buying Tips: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। नए-नए मॉडल बाजार में आ रहे हैं। अभी भी देश में EVs इतनी भी सस्ती नहीं है कि आम-आदमी की पहुंच में फिट बैठ सकें। लेकिन आने वाले सालों में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत और भी कम होने वाली हैं। सरकार भी निर्माताओं के साथ मिलकर बजट फ्रेंडली इलेक्ट्रिक वाहनों की तैयारी कर रही है। लेकिन अभी भी जो लोग पहली बार EV खरीदने की सोच रहे हैं उनके मन में कन्फ्यूजन रहता है कि कैसे बेस्ट EV चुने। यहां हम आपको बता रहे हैं कि पहली बार इलेक्ट्रिक कार खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है…
बैटरी की रेंज और चार्जिंग
सबसे पहले यह तय करें तो कि आपको इलेक्ट्रिक कार की कितनी रेंज चाहिए। इस समय बाजार में 300 से 500 किलोमीटर तक की रेंज वाली कारें मौजूद हैं। अगर आपको सिर्फ सिटी में ही गाड़ी का इस्तेमाल करना है तो आप कम रेंज वाली EV चुन सकते हैं, वहीं अगर आप कार से लम्बी दूरी तय करते हैं तो फिर ज्यादा रेंज वाली कार आपके लिए सही रहेगी।आपकी रोज की यात्रा की दूरी के अनुसार ही सही EV चुनें। इसके अलावा यह भी देखें कि फुल चार्ज होने पर कार को कितना समय लगता है। कुछ गाड़ियां फास्ट चार्जिंग देते हैं, जो समय बचाने में मदद करती हैं। लंबी दूरी तय करने वालों के लिए यह बेहद जरूरी है।
चार्जिंग स्टेशन की उपलब्धता
सबसे जरूरी बात, इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले यह भी देखें कि आपके इलाके में चार्जिंग स्टेशन कहां-कहां हैं और कितनी संख्या में मौजूद हैं। अगर आपके घर के आस-पास चार्जिंग की सुविधा है, तो आपको फिर कोई दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि जरूरत पड़ने पर आपके समय की बचत होगी। चार्जिंग स्टेशन की सुविधा जितनी बेहतर होगी, EV रखना और इस्तेमाल करने में आपको आसानी होगी।
Electric Cars
मेंटेनेंस और वारंटी भी चेक करें
इलेक्ट्रिक कार की मेंटेनेंस पेट्रोल वाहनों की तुलना में कम होती है। इसलिए जिस कंपनी की EV खरीद रहे हैं, उसकी वारंटी, सर्विस और पार्ट्स की उपलब्धता भी जरूर चेक करें। इसके अलावा यह भी जानें कि सरकार कई राज्यों में इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी देती है, जिससे आपको EV खरीदने में बचत होगी। इसलिए किसी भी इलेक्ट्रिक कार को खरीदने से पहले यह भी अवश्य जान लें, इसमें आपका ही फायदेमंद होगा। इसके अलावा गाड़ी की बैटरी कितने सालों तक चलेगी, यह भी जानना आपके लिए जरूरी है।
यह भी पढ़ें: Kia प्लांट से चोरी हुए 19 करोड़ से ज्यादा के इंजन, ऐसे हुआ खुलासा, जानें पूरा मामला
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
16 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines