देश में एंट्री लेवल SUV सेगमेंट अब तेजी से बड़ा हो रहा है। कई ऑप्शन आपको इसमें देखनें को मिल जाएंगे। जो लोग हैचबैक या सेडान से अब कॉम्पैक्ट एसयूवी पर शिफ्ट हो रहे हैं उनके लिए हम कुछ बेस्ट मॉडल लेकर आएं जो वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकते हैं। इतना ही नहीं इनकी कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है। फर्स्ट टाइम SUV सेगमेंट में इंवेट करने वाले ग्राहकों के लिए यह रिपोर्ट काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
Nisaan Magnite
निसान मैग्नाइट एक एंट्री लेवल कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसकी कीमत 6.14 लाख रुपये से शुरू होती है। इसका डिजाइन इम्प्रेस करता है पर इंटीरियर दमदार नहीं है। इसमें स्पेस अच्छा मिल जाता है और 5 लोगों के बैठने की इसमें जगह दी गई है। Magnite में दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.0L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलते हैं। ये इंजन 6-स्पीड MT या CVT गियरबॉक्स के साथ आते हैं। 20kmpl तक की माइलेज आपको नई मैग्नाइट ऑफ़र करती है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलती है। सेफ्टी में इसे 4 स्टार रेटिंग मिली है।
Hyundai Exter
हुंडई की सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी Exter भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। डिजाइन के मामले में यह इम्प्रेस नहीं करती पर इसका इंटीरियर अच्छा है। इसमें भी आपको स्पेस अच्छा मिल जाता है और 5 लोगों के बैठने की इसमें जगह दी गई है। Exter में 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है 83PS की पावर और 114 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। एक लीटर में यह कार 19 किलोमीटर तक का माइलेज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलती है। सेफ्टी में इसे 4 स्टार रेटिंग मिली है। इस गाड़ी की कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
Tata Punch
टाटा पंच अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV है। इस गाड़ी की कीमत 6.13 लाख रुपये से शुरू होती है। पंच में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया है जो 86PS पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर में यह कार 19 किलोमीटर का माइलेज देती है। सेफ्टी के लिए इसमें 2 एयरबैग्स, EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलती है। पंच अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है। इसका डिजाइन भले ही इम्प्रेस नहीं करता।
यह भी पढ़ें: ये हैं सबसे तेज 125cc बाइक्स, स्टाइल में नहीं किसी से कम, जानें कीमत
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
3 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
7 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
9 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines