---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдСрдЯреЛ angle-right

EV рд╕реЗрдХреНрдЯрд░ рдореЗрдВ рдЧреНрд░реЛрде рд╕реЗ рдЯреВ-рд╡реНрд╣реАрд▓рд░ рдХреА рдорд╛рд░реНрдХреЗрдЯ рдореЗрдВ рдмрдврд╝реА рднрд╛рд░рдд рдХреА рд╣рд┐рд╕реНрд╕реЗрджрд╛рд░реА, рд╕рд╛рд▓ 2025 рдореЗрдВ рдмреЗрдЪреЗ рдЧрдП 20 рд▓рд╛рдЦ рд╡рд╛рд╣рди

рд╡рд┐рддреНрдд рд╡рд░реНрд╖ 2025 рдореЗрдВ рднрд╛рд░рдд рдореЗрдВ рдЯреВ-рд╡реНрд╣реАрд▓рд░ рдЗрд▓реЗрдХреНрдЯреНрд░рд┐рдХ рдмрд╛рдЗрдХ 20 рд▓рд╛рдЦ рд╕реЗ рдЬреНрдпрд╛рджрд╛ рдмреЗрдЪреА рдЬрд╛ рдЪреБрдХреА рд╣реИрдВред рдЗрд╕рдХреЗ рд╕рд╛рде рд╣реА рд╕рд╛рд▓ 2024-25 рдХреЗ рдЖрдЦрд┐рд░ рддрдХ рднрд╛рд░рдд рдореЗрдВ рдЯреВ рд╡реНрд╣реАрдХрд░ рдХреА рдмрд┐рдХреНрд░реА 61.66 рд▓рд╛рдЦ рдпреВрдирд┐рдЯ рд╕реЗ рднреА рдЬреНрдпрд╛рджрд╛ рдкрд╣реБрдВрдЪ рдЧрдИ рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

भारत में पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड काफी बढ़ गई है, जिसका नतीजा यह हुआ कि EV सेक्टर में भारत ने ग्रोथ की और टू-व्हीलर की मार्केट में भारत की हिस्सेदारी बढ़ गई। जेएमके रिसर्च द्वारा जारी भारत ईवी रिपोर्ट कार्ड के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 के अंत तक भारत में ईवी की बिक्री 61.66 लाख तक पहुंच गई है। वर्ष 2025 में कम से कम 20 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर बाइक बेची जा चुकी हैं।

50 प्रतिशत से ज्यादा की हिस्सेदारी

बता दें कि टू-वहीलर सेक्टर में भारत की हिस्सेदारी 50% से ज्यादा की हिस्सेदारी थी। सूची में दूसरे नंबर पर इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर का सेक्टर है, जिसकी वित्त वर्ष 2024-25 में भारत में ईवी मार्केट में करीब 36% हिस्सेदारी थी।

---विज्ञापन---

सेल में 5 स्टेट सबसे आगे

स्टेट-बाय-स्टेट टू-व्हीलर सेल की बात करें तो उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और दिल्ली सबसे आगे हैं। मार्च 2025 तक ईवी की बिक्री मामले में यह 5 स्टेट अव्वल रहे। अकेले वित्त वर्ष 2025 के लिए बिहार ने दिल्ली को पछाड़कर टॉप-5 में जगह बनाई।

E2W सेगमेंट वाइज ग्रोथ

बता दें कि E2W सेगमेंट ने वित्त वर्ष 2024 की तुलना में वित्त वर्ष 2025 में लगभग 19 प्रतिशत की वृद्धि रिकॉर्ड की। OLA इलेक्ट्रिक, TVS मोटर्स और Bajaj कंपनी सबसे आगे रहीं, जिन्होंने संयुक्त रूप से सेगमेंट के 70% से ज्यादा हिस्सेदारी पर कब्जा कर लिया है।

---विज्ञापन---

2024 में 3 प्रतिशत की आई थी गिरावट

टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर दोनों वाहनों की खरीदारी में साल-दर-साल करीब 11% की वृद्धि देखी गई है। महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी, बजाज ऑटो और YC इलेक्ट्रिक ने 25% की हिस्सेदारी के साथ E2W-P सेगमेंट का नेतृत्व किया। टाटा मोटर्स की बात की जाए, तो यह करीब 53% तक मार्केट में हिस्सेदारी के साथ खड़ी रही। 2025 की तुलना में पिछले साल 2024 में टू-व्हीलर में 3% की भारी गिरावट आई थी।

First published on: Apr 18, 2025 12:32 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola