हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

फाइनली Maruti Jimny की पहली यूनिट तैयार होकर बाहर आई

विज्ञापन
maruti jimny

Maruti Jimny: आखिरकार लोगों का Maruti Jimny को लेकर लंबा इंतजार खत्म हुआ। सेल्स के लिए कंपनी ने जिम्नी की पहली यूनिट प्लांट से बाहर निकाली है। कंपनी ने अपने गुरुग्राम प्लांट में जिम्नी का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। जहां से पहली यूनिट को बाहर निकालने की फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

Jimny में K-सीरीज 1.5-लीटर इंजन मिलेगा

जल्द ही इसकी डिलीवरी शुरू होगी। बता दें है। बता दें इंडियन कार मार्केट में जिम्नी मोस्ट अवेटेड कार है। कार की लंबी वेटिंग लिस्ट होने के बावजूद कार की बुकिंग के लिए डीलरशिप पर लंबी कतारें लगी हैं। Jimny में K-सीरीज 1.5-लीटर इंजन मिलेगा।

कार में 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

कार में 1.5 लीटर, 4 सिलिंडर K-15-B पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 6,000 RPM पर 101 BHP की पावर देता है। कार में 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। इसमें 6 एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट के साथ ESP, हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर-व्यू कैमरा जैसे फीचर्स हैं।

विज्ञापन

टचस्क्रीन इन्फोटनेमेंट सिस्टम

Maruti Jimny में सेफ्टी के लिए EBD, ABS, 15-इंच स्टील व्हील्स, गनमैटल ग्रे ग्रिल विड क्रोम प्लेटिंग, हैलोजन हेडलैम्प, 7-इंच स्मार्टप्ले प्रो टचस्क्रीन इन्फोटनेमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले, 4 स्पीकर्स मल्टी-इन्फो डिस्प्ले, टिल्ट-एडजेस्टेबल स्टीयरिंग व्हील और रियर वाश एंड वाइपर जैसे फीचर्स हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola