Car Service on Sunday: रविवार को लगभग काफी लोगों की छुट्टी ही रहती है खासकर सरकारी दफ्तर तो बंद ही रहते हैं। छुट्टी के दिन लोग अपने पेंडिंग काम पूरा करते हैं, जिनमें से एक है गाड़ी की सर्विस करवाना। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए काफी सर्विस सेंटर पिक एंड ड्राप की सुविधा देते हैं। यानी आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है।
आप बस सर्विस सेंटर को कॉल करके सर्विस बुक करें। उनकी टीम आपके घर आकर गाड़ी को लेकर जाएगी और सर्विस के बाद घर पर आपकी कार ड्रॉप कर देगी। इसके लिए बहुत कम चार्ज लिए जाता है। लेकिन इस तरह की सर्विस करवाने से पहले कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखना जरूरी होता है वरना बाद में परेशानी हो सकती है।
कार देने से पहले चेक करें
सर्विस पर अपनी कार को देने से पहले सभी जरूरी सामान निकाल लें… ध्यान रहे कोई भी जरूरी सामान कार में न छूटे, वरना बाद में अगर कुछ गायब हुआ तो फिर उसकी जिम्मेदारी सर्विस सेंटर वालों की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
कार की फोटो लें
अपनी कार को देने से पहले उसकी फोटो जरूर लेना और ये सभी फोटो कार पिक करने आई सर्विस टीम के सामने ही लें। अगर कहीं कोई डेंट या स्क्रैच हो तो टीम को जरूर बताएं।
सर्विस लिस्ट को ध्यान से देखें
कार को सर्विस सेंटर भेजने से पहले आपको क्या-क्या काम करवाना है उसकी एक लिस्ट रेडी रखें। इससे आपका टाइम और पैसा बचेगा। इसके बाद जब कार सर्विस सेंटर चली जाती है तब टीम कार चेक करने के बाद आपको बता देगी कि कार में क्या-क्या काम होगा। इस बात पर भी ध्यान देना कि सर्विस के अलावा कुछ एक्स्ट्रा काम करने के लिए आपको बोलेंगे। लेकिन आपको मना कर देना है।
आपको अंडर बॉडी कोटिंग, Oil लुब्रिकेशन, व्हील बैलेंस और बॉडी स्केच ठीक करवाने के लिए बोलेंगे पर आपको इन सबके लिए मना कर देना होगा, क्योंकि ये सब काम आप बाहर से भी बेहद कम कीमत में करवा सकते हैं।
फाइनल बिल करें चेक
कई बार देखने में आता है कि फाइनल बिल में डबल-डबल चार्ज लगा दिए जाते हैं। कई बार तो लेबर चार्ज भी दो बार से ज्यादा लगा दिया जाता है। इसलिए जॉब कार्ड और फाइनल बिल को ध्यान से देखें। जो काम करवाया है सिर्फ उसी के लिए ही भुगतान करें।
सर्विसिंग के बाद कार की टेस्ट ड्राइव जरूर करें और देखें कि सब कुछ ठीक है या नहीं। इस समय मानसून सीजन चल रहा है और सर्विस सेंटर वाले ग्राहकों को सर्विस और पार्ट्स पर काफी अच्छा डिस्काउंट देते हैं, जिसका फायदा आप उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें; 5.99 लाख की इस SUV पर 1.53 लाख का डिस्काउंट, कंपनी ने दिया Freedom Offer
संबंधित खबरें
कम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
2 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
3 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
19 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
21 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
23 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines