Festive Season Discount Offers on Top 3 SUV: भारत में SUV गाड़ियों की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है और इनकी डिमांड में भी पिछले कुछ वक्त में जबरदस्त इजाफा हुआ है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि साल 2024 के पहले 6 महीनों में भारत में होने वाली टोटल कार सेल्स में अकेले 52% हिस्सेदारी SUV सेगमेंट की रही है जो वाकई काफी बड़ा नंबर है। वहीं, अगर आप भी काफी टाइम से एक नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो फेस्टिव सीजन में SUV खरीदने का शानदार मौका है। जी हां, इस वक्त कुछ SUV गाड़ियों पर 1.5 लाख से भी ज्यादा का डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। चलिए इसके बारे में जानें…
Kia Seltos
सबसे पहली SUV की बात करें तो इसमें हमने Kia Seltos को रखा है जो भारतीय ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर है और इस पर 1.30 लाख रुपये तक का डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। ये SUV इस वक्त टाटा कर्व, हुंडई क्रेटा और स्कोडा जैसी गाड़ियों को टक्कर देती दिख रही है। कार का एक्स-शोरूम प्राइस 10.90 लाख रुपये से लेकर 20.34 लाख रुपये तक जाता है।
Maruti Grand Vitara
लिस्ट की दूसरी SUV की बात करें तो इसमें हमने Maruti Grand Vitara को रखा है। जो भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गाड़ी में से एक है। कंपनी फेस्टिव सीजन के दौरान इस कार पर सबसे तगड़ा डिस्काउंट ऑफर पेश कर रही है। इस कार पर आप अभी 1.28 लाख रुपये तक का डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। SUV का एक्स-शोरूम प्राइस 10.99 लाख रुपये से शुरू होकर 19.93 लाख रुपये तक जाता है।
ये भी पढ़ें : TVS-Honda की बोलती बंद करेगा Suzuki का ये नया स्कूटर! पहली बार टेस्टिंग के दौरान आया नजर
Tata Safari
Festive Season में टाटा मोटर्स भी अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली SUV सफारी पर अच्छा खासा डिस्काउंट दे रहा है। कार पर आप 50 हजार रुपये से लेकर 1.40 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यही नहीं टाटा मॉडल ईयर 2023 की टाटा सफारी पर एक्स्ट्रा 25 हजार का कैश डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। जिससे आप इस SUV पर कुल 1.5 लाख रुपये से ज्यादा बचा सकते हैं। इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 15.49 लाख रुपये है जबकि टॉप मॉडल की कीमत 27.34 लाख रुपये है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines