Big Discount on SUVs: भारत में इस साल पहली छमाही में कुल कारों की बिक्री में 52% हिस्सेदारी एसयूवी सेगमेंट की रही है। लगातर यह सेगमेंट ग्रोथ कर रहा है। लगातार नए-नए मॉडल आ रहे हैं। ग्राहकों के पास ऑप्शन हैं। हैचबैक कार की कीमत आपको कॉम्पैक्ट SUV आसानी से मिल जाती है।
इस समय फेस्टिव सीजन चल रहा है जिसे देखते हुए कुछ SUVs पर अक्टूबर महीने में 2 लाख रुपये से भी ज्यादा का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यहां हम आपको उन SUV गाड़ियों के बारे में जानकारी दे रहे जिन सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है।
Maruti Jimny
अक्टूबर महीने में Jimny को खरीद में आपको फायदा हो सकता है। इस SUV की बिक्री लगातार गिर रही है। कीमत काफी ज्यादा होने की वजह से इसे खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इसलिए इस महीने Jimny के के अल्फा वेरिएंट पर अधिकतम 2.50 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है जबकि जेटा वेरिएंट पर अधिकतम 1.95 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
Jimny में 1.5 लीटर का K सीरीज का पेट्रोल इंजन दिया है। जिम्नी की एक्स-शोरूम कीमत 12.74 लाख रुपये से लेकर 15.05 लाख रुपये तक जाती है।
Skoda Kushaq
अक्टूबर महीने में स्कोडा कुशाक पर 2.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट भी शामिल है। इस गाड़ी की कीमत 11.99 लाख रुपये से लेकर 20.49 लाख रुपये तक जाती है। स्कोडा कुशाक का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसी एसयूवी से होता है।
Mahindra Thar 3 Door
महिंद्रा थार 3-डोर पर इस महीने काफी अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है। अक्टूबर महीने में इस गाड़ी पर 1.25 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Thar एक दमदार SUV है जो अपनी दमदार परफॉरमेंस के लिए जानी जाती है। हाल ही में महिंद्रा की थार 5 डोर बाजार में आ चुकी है।
Maruti Suzuki Grand Vitara
इस महीने अगर आप ग्रैंड विटारा खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको 1.03 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। आपको बता दें कि यह डिस्काउंट ग्रैंड विटारा हाइब्रिड पर दिया जा रहा है और इस वेरिएंट की माइलेज 28kmpl है । इस गाड़ी में 5 लोगों के बैठने की जगह मिलती है।
Hyundai ALCAZAR
हाल ही में हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी MPV ‘ALCAZAR’ का फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में उतारा है, जिसे ग्राहक खूब पसंद कर रहे है। लेकिन कुछ डीलर्स के पास अभी भी पुराना स्टॉक बचा है जिसे करने के लिए 85,000 रुपये की छूट दे रही है। इस ऑफर में 55,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
यह भी पढ़ें : Honda Activa 7G अगले साल जनवरी में होगी लॉन्च! नए Jupiter को मिलेगी चुनौती
संबंधित खबरें
सेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 hr agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
18 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
21 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines