पिता ने बेटी को गिफ्ट में दी 2 करोड़ की कार, 3 सेकंड में भरती है 100 की रफ्तार

Father gifts daughter porsche 911: कोच्चि में एक पिता ने अपनी 21 साल की बेटी को Porsche 911 Carrera S कार तोहफे में दी है। ये हाई क्लास स्पोर्ट्स कार है, जो सड़क पर 450 bhp का पावर और 530 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है।

father gifts daughter, luxury car, porsche 911, kochi

Porsche 911 Carrera S की चाबी लेती हुई निमा सुलेमान

Father gifts daughter luxury car porsche 911: सरप्राइज गिफ्ट किसे अच्छे नहीं लगते, माता-पिता अक्सर अपने बच्चों को गिफ्ट देते हैं। कोच्चि में एक पिता ने अपनी बेटी को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है। इस कार का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, ये कोई मामूली कार नहीं है। ये हाई स्पीड स्पोर्ट्स कार है, जो सुपर लग्जरी इंटीरियर के साथ आती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल

कोच्चि के हिलइट ग्रुप के संस्थापक पी सुलेमान ने अपनी बेटी निमा सुलेमान को Porsche 911 Carrera S कार तोहफे में दी है। ये कार करीब दो करोड़ की है। इंटरनेट पर इस गिफ्ट की डिलीवरी का वीडियो जमकर देखा जा रहा है। नेटिजन्स इसे जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं। कमेंट में पिता के अपनी बेटी के लिए इस प्यार और दुलार को सराहा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा बेशकिमती।

कंपनी ने घर पर की डिलीवरी

वीडियो में कंपनी ने घर पर ही डिलीवरी की है। कार पर से पर्दा उठने तक बेटी को नहीं पता था कि कौन सी कार है। पिता अपने 21 साल की बेटी को घर से बाहर लाए। उनके साथ परिवार के अन्य लोग भी थे। उन्होंने बेटी को कार दी तो सब खुश हो गए।

विज्ञापन

कार में मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स

Porsche 911 Carrera S हाई क्लास स्पोर्ट्स कार है। ये न्यू जनरेशन कार है, जिसमें एक 3.0-लीटर ट्विन-टर्बो इंजन दिया गया है। यह इंजन लॉन्ग रूट पर हाई परफॉमेंस देता है और महज 3.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेने में सक्षम है। जानकारी के अनुसार कार में में 8-स्पीड डुअल-क्लच गियरबॉक्स दिया गया है। ये धांसू कार सड़क पर 450 bhp का पावर और 530 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। फ्तार पकड़ सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ